लाइव न्यूज़ :

केरल में एलडीएफ को 75 सीटों पर बढ़त, यूडीएफ 56 पर आगे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 10:17 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, दो मई केरल में जारी मतगणना के मद्देनजर आ रहे शुरुआती रुझानों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा गठबंधन (एलडीएफ) को राज्य की 140 में से 75 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) 56 सीटों पर आगे है।

शुरुआती रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पलक्कड़ की दो सीटों पर आगे है। इनमें एक सीट नेमोन है जहां से मेट्रो मैन ई श्रीधरण चुनावी मैदान में हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पूरे केरल में भाजपा को सिर्फ नेमोन में ही जीत मिली थी।

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन, स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी, विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन कोन्नी और मंजेश्वरम से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने दोनों सही सीटों से चुनाव लड़ा था।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक माकपा पांच सीटों पर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दो सीटों पर और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला