लाइव न्यूज़ :

पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें, अजय माकन ने नहीं दिया इस्तीफा, बिहार कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष बने मदन मोहन झा

By स्वाति सिंह | Updated: September 18, 2018 18:30 IST

lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबर: दिल्ली कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफा देने की चल रही अफवाहों का पार्टी ने खंडन किया। उसने कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वह स्वास्थ्य कारणों के चलते बाहर गए हैं। बता दें, lokmatnews.in आपको दिनभर की पांच बड़ी खबरों को एक साथ उपलब्ध करा रहा, जिसे आप सरसरी निगाह के साथ साथ वितृत भी पढ़ सकते हैं... 

अजय माकन ने नहीं दिया इस्तीफाकांग्रेस ने कहा कि दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं और वह चेकअप के लिए गए हैं। वह जल्द ही वापस लौटेंगे। उन्होंने अभी हाल ही में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको से मुलाकात की थी। यहां पढ़ें

गोवा में तीन निर्दलीयों समेत छह विधायकों ने BJP को दिया समर्थनगोवा फारवार्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने इस तटीय राज्य में अपनी सरकार के स्थायित्व की कोशिश में जुटी भाजपा के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। यहां पढ़ें

शिवसेना ने बढ़ाया सांसद संजय राउत का कदशिवसेना से सांसद संजय राउत का पार्टी में कद और बढ़ गया है। अब उन्हें शिवसेना ने संसदीय दल का प्रमुख नियुक्‍त किया है। उन्हें चंद्रकांत खेरे की जगह पर संसदीय दल का नेता बनाया गया है, जिसके बाद राउत राज्‍यसभा और लोकसभा दोनों संसदीय दलों के नेता बने हैं। यहां पढ़ें

बिहार कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष बने मदन मोहन झाकाग्रेस ने मंगलवार को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए पार्टी की बिहार इकाई में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। उसने मदन मोहन झा को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष बनाया है, जबकि डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।यहां पढ़ें

वाराणसी: पीएम मोदी ने कहा-भारत का गेटवे बनेगा काशी, दिखने लगा है बदलावनरेंद्र मोदी 17 सितंबर को वाराणसी में अपना 68वां जन्मदिन मनाने पहुंच थे। पीएम मोदी ने 17 सितंबर की रात वाराणसी में ही गुजारा है। ऐसे में अब आज (मंगलवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अहम योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के लोगों को संबोधित किया है।यहां पढ़ें

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअजय माकनवाराणसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील