दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की उड़ी अफवाह, पार्टी ने किया खंडन

By रामदीप मिश्रा | Published: September 18, 2018 09:40 AM2018-09-18T09:40:29+5:302018-09-18T09:41:58+5:30

दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं और वह चेकअप के लिए गए हैं।

Delhi Congress President Ajay Maken has not resigned says congress | दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की उड़ी अफवाह, पार्टी ने किया खंडन

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की उड़ी अफवाह, पार्टी ने किया खंडन

नई दिल्ली, 18 सितंबरः दिल्लीकांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफा देने की चल रही अफवाहों का पार्टी ने खंडन किया हा। उसने कहा है कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वह स्वास्थ्य कारणों के चलते बाहर गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबकि, कांग्रेस का कहना है कि दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं और वह चेकअप के लिए गए हैं। वह जल्द ही वापस लौटेंगे। उन्होंने अभी हाल ही में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको से मुलाकात की थी।



इससे पहले कहा जा रहा था कि माकन ने अपना इस्तीफा 13 सितंबर को ही दे दिया था, लेकिन अभी तक स्वीकार नहीं किया गया। वहीं, कहा जा रहा है था कि उनके इस्तीफे को आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बीच गठबंध को लेकर भी देखा गया क्योंकि माकन इस गठबंधन का विरोध करते आ रहे आए थे। इस इस्तीफे के बाद दोनों पार्टियां साथ आ सकती हैं। 

आपको बता दें, अजय माकन ने निगम चुनावों में कांग्रेस की हार होने के बाद इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा उस समय स्वीकार नहीं किया गया था। माकन ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद साल 2015 में संभाला था। उन्हें पार्टी ने अरविंदर सिंह लवली की जगह नियुक्त किया था।

Web Title: Delhi Congress President Ajay Maken has not resigned says congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे