लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से और 187 लोगों की मौत, 33,214 नए मरीज

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:32 IST

Open in App

लखनऊ, 21 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और 187 लोगों की मौत हुई है जबकि 33,214 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रदेश में यह अब तक के सर्वाधिक आंकड़े हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से और 187 मरीजों की मौत हुई है जो प्रदेश में संक्रमण से एक दिन में होने वाली सर्वाधिक मामले हैं। प्रदेश में अब तक इस वायरस संक्रमण से 10346 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस अवधि में सबसे ज्यादा 21 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 15, वाराणसी में 12 तथा गोरखपुर में 10 मरीजों की मृत्यु हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 33,214 नए मामले आए हैं जिनमें से सबसे ज्यादा 5,902 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 2564, प्रयागराज में 1828, कानपुर नगर में 1811 और मेरठ में 1273 नए मरीज मिले हैं।

इस बार प्रदेश के पूर्वांचल के इलाकों में भी कोविड-19 के खासे मामले सामने आ रहे हैं। इनमें जौनपुर में 760, गाजीपुर में 468, देवरिया में 333, आजमगढ़ में 349, बलिया में 358 बलरामपुर में 162 संत कबीर नगर में 171 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इस अवधि में प्रदेश में 14198 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त 2,42,265 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में अब तक 9,42,511 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिनमें से 6,89,900 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,25,269 नमूनों की जांच की गई हैं राज्य में अब तक तीन करोड़ 88 लाख 92 हजार 416 नमूने जांचे जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर