लाइव न्यूज़ :

कोटकपूरा प्रकरण: अमरिंदर सिंह की सुखबीर को नसीहत, ‘मामला अभी खत्म नहीं हुआ’

By भाषा | Updated: April 12, 2021 01:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अप्रैल पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 2015 के कोटकपूरा गोलीबारी प्रकरण में उच्च न्यायालय के आदेश पर ‘बीच में कूदने’ को लेकर रविवार को शिरामणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का उपहास किया।

उन्होंने अकाली नेता से ‘खुशियां मनाने से दूर रहने’ की अपील की क्योंकि मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने कोटकपूरा में सिख प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की राज्य सरकार की एसआईटी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को खारिज कर दी थी। ये लोग 2015 में फरीदकोट में गुरू ग्रंथ साहिब की बेदअबी के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे थे।

न्यायमूर्ति राजबीर सहरावत की पीठ ने राज्य सरकार को आईपीएस कुंवर विजय प्रताप सिंह को अलग रखकर फिर से विशेष जांच दल के गठन का आदेश भी दिया था।

बादल ने शनिवार को कहा था कि अदालत के आदेश से स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री की दोषियों का पता लगाने में रूचि नहीं थी और वह बस बादल परिवार को फंसाने के लिए इस मामले का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए एसआईटी बनायी गयी।

सिंह ने रविवार को बादल से ‘‘जीत का दावा करने से पहले कम से कम आदेश की प्रति का इंतजार कर लेने को कहा।”

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी मामले में फैसला जो भी हो, मैं एसआईटी के साथ खड़ा हूं जिसने कहीं भी बादल परिवार को इस जघन्य अपराध से मुक्त नहीं किया है क्योंकि इस प्रकरण में निर्दोष लोगों को जान गंवानी पड़ी।’’

सिंह ने कह कि उनकी सरकार इस आदेश को चुनौती देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला