लाइव न्यूज़ :

Kolkata Hotel Fire: महिला और 2 बच्चों समेत 15 लोगों की मौत और 13 घायल, छह मंजिला होटल में आग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 30, 2025 16:03 IST

Kolkata Hotel Fire: भीषण आग लगने से एक महिला और दो बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे मृतकों में 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से आठ की अब तक शिनाख्त की जा चुकी है।एक महिला, एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं।फॉरेंसिक टीम जांच करेगी। इमारत की घेरा बंदी की गई है।

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के सबसे पुराने और सबसे भीड़भाड़ वाले मछुआपट्टीइलाके में से एक में छह मंजिला होटल में लगी आग ने 15 लोगों की जान ले ली। ज़्यादातर पीड़ितों की मौत दम घुटने से हुई, जबकि एक व्यक्ति की मौत आग से बचने की कोशिश में इमारत से गिरने से हुई। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "अब तक 15 लोगों के हताहत होने की सूचना है। आग के कारणों की जांच करने और सुरक्षा उपायों की जांच करने के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। जांच में इमारत से बाहर निकलते समय मेहमानों को होने वाली कठिनाइयों पर भी गौर किया जाएगा।" कोलकाता के मछुआपट्टी इलाके में मंगलवार रात एक होटल में भीषण आग लगने से एक महिला और दो बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मध्य कोलकाता के मछुआपट्टी इलाके में एक होटल में भीषण आग लगने से एक महिला और दो बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात को आग लगने की इस घटना में 13 अन्य घायल भी हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने 15 अक्टूबर को कहा, ‘‘कोलकाता में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं।

अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत निधि (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मृतकों में 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से आठ की अब तक शिनाख्त की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के समय होटल के 42 कमरों में 88 मेहमान थे। मृतकों में एक लड़का, एक लड़की और एक महिला शामिल हैं।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हमारी फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच करेगी, जिसकी घेराबंदी की गई है।’’ किफायती ऋतुराज होटल में आग लगने की खबर सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मिली। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को लगाया गया और करीब 10 घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह बुधवार को आग पर काबू पा लिया गया।

राज्य के मंत्री सुजीत बोस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कल रात लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से आठ की शिनाख्त हो गई है।’’ कोलकाता पुलिस ने घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन पर ‘‘असंवेदनशीलता’’ का आरोप लगाया और कहा कि राज्य की राजधानी में एक अप्रिय घटना हुई, लेकिन उस दौरान भी वह दीघा में जगन्नाथ धाम के एक दिवसीय उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं।

मजूमदार ने कड़े शब्दों में कहा, ‘‘कल, बुर्राबाजार के मछुआ इलाके में लगी भीषण आग ने 14 से अधिक निर्दोष लोगों की जान ले ली। कई और लोग जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फिर भी, मुख्यमंत्री ने चुप रहना चुना और दीघा में अपने धार्मिक कार्यक्रम को जारी रखा।’’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘यह उनकी सहानुभूति की कमी और उनके प्रशासन की विफलता को उजागर करता है।

जब असहाय आम नागरिक आग की लपटों में फंसे हुए थे और दर्द में मर रहे थे, तब मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दोहन करने में व्यस्त थीं। उनका पूरे साल का तुष्टिकरण और चुनाव के समय धार्मिक दिखावा एक बार फिर शासन पर हावी हो गया है।’’

मजूमदार ने राज्य भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से तुरंत राहत कार्य शुरू करने और पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहूंगा और बचाव एवं राहत कार्यों में हमारी पार्टी की भागीदारी की निगरानी करूंगा।’’

टॅग्स :कोलकाताअग्निकांडपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र