लाइव न्यूज़ :

केरल: वरिष्ठ नेता पीसी जॉर्ज को मुस्लिमों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: May 1, 2022 09:55 IST

शुक्रवार को अनंतपुरी हिंदू महा सम्मेलन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज ने आरोप लगाया था कि मुस्लिमों द्वारा संचालित रेस्तरां में ‘नपुंसकता का कारण बनने वाली बूंदों’ से बनी चाय बेची जा रही है, जिसका मकसद देश पर ‘नियंत्रण हासिल करने के लिए’ लोगों की संतानोत्पत्ति की क्षमता छीनना है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने जॉर्ज को रविवार तड़के कोट्टायम जिले के एराट्टुपेट्टा स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया।जॉर्ज के खिलाफ आईपीसी की धारा-153ए के तहत मामला दर्ज किया गया।जॉर्ज ने राज्य में गैर-मुस्लिमों को मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित रेस्तरां से परहेज करने के लिए कहा था।

तिरुवनंतपुरम:केरल के वरिष्ठ राजनेता पीसी जॉर्ज को मुसलमानों के खिलाफ उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम स्थित फोर्ट थाने की पुलिस ने जॉर्ज को रविवार तड़के कोट्टायम जिले के एराट्टुपेट्टा स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया। केरल पुलिस ने शनिवार को जॉर्ज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में एक सम्मेलन में दिए भाषण के जरिये धार्मिक घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य के पुलिस प्रमुख अनिल कांत के निर्देश पर फोर्ट थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जॉर्ज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-153ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उन्हें तिरुवनंतपुरम लाया जा रहा है।

केरल कांग्रेस के पूर्व नेता जॉर्ज ने राज्य में गैर-मुस्लिमों को मुस्लिम समुदाय द्वारा संचालित रेस्तरां से परहेज करने के लिए कहा था, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।

शुक्रवार को अनंतपुरी हिंदू महा सम्मेलन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जॉर्ज ने आरोप लगाया था कि मुस्लिमों द्वारा संचालित रेस्तरां में ‘नपुंसकता का कारण बनने वाली बूंदों’ से बनी चाय बेची जा रही है, जिसका मकसद देश पर ‘नियंत्रण हासिल करने के लिए’ लोगों की संतानोत्पत्ति की क्षमता छीनना है।

केरल विधानसभा में 33 वर्षों तक पूंजर सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 वर्षीय जॉर्ज ने गैर-मुस्लिमों से मुस्लिमों द्वारा संचालित व्यवसायों का बहिष्कार करने का भी अनुरोध किया था। राज्य में सत्तारूढ़ सीपीआई(एम) और विपक्षी दल कांग्रेस ने जॉर्ज की टिप्पणी की निंदा की थी।

टॅग्स :केरलसांप्रदायिक तनावPoliceपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र