लाइव न्यूज़ :

केरल : नौसेना ने अज्ञात ड्रोन को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:23 IST

Open in App

कोच्चि, 30 जुलाई भारतीय नौसेना ने इस सप्ताह की शुरुआत में एक पुल के ऊपर उड़ने वाले अज्ञात ड्रोन को कब्जे में लेकर विस्तृत जांच के लिए उसे पुलिस को सौंप दिया है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ड्रोन को 26 जुलाई को पुराने थोप्पमपडी पुल के ऊपर देखा गया था। इस ड्रोन को वडुथाना इलाके में रहने वाला 26 वर्षीय एक व्यक्ति उड़ा रहा था। उसका दावा है कि ड्रोन का इस्तेमाल वह अपने यूट्यूब चैनल और ट्रैवल ब्लॉग के लिए कर रहा था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ड्रोन उड़ाने के लिए उसने भारतीय नौसेना से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, किसी भी नागरिक, निजी अथवा रक्षा हवाई अड्डों के परिसर से तीन किलोमीटर के भीतर रिमोट से संचालित किसी भी प्रकार के विमान अथवा ड्रोन को उड़ाना प्रतिबंधित है।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति ने यह ड्रोन ओएलएक्स वेबसाइट के जरिए किसी अन्य व्यक्ति से एक लाख रुपये में खरीदा था, इसलिए वह अधिकारियों को इसका बिल नहीं दिखा सका। पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर आपराधिक दंड संहिता की धारा 102 और 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला