लाइव न्यूज़ :

सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पुनर्निर्माण में अनियमितताओं की ऑडिट करेगा कैग

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2023 16:53 IST

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पुनर्निर्माण में कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघनों की विशेष ऑडिट करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देCAG केजरीवाल के आधिकारिक घर के जीर्णोद्धार में संदिग्ध प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं की विशेष ऑडिट करेगा।उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के 24 मई के एक पत्र के जवाब में सीएजी द्वारा एक विशेष ऑडिट की सिफारिश की थी।इस मामले में कांग्रेस ने भी केजरीवाल की आलोचना की।

नई दिल्ली: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक घर के जीर्णोद्धार में संदिग्ध प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं की विशेष ऑडिट करेगा। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, की रिपोर्ट के अनुसार, उपराज्यपाल हाउस के अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के 24 मई के एक पत्र के जवाब में सीएजी द्वारा एक विशेष ऑडिट की सिफारिश की थी। उन्होंने दावा किया कि पत्र उपराज्यपाल कार्यालय से प्राप्त हुआ था और इसमें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के "पुनर्निर्माण" में "घोर और प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितताओं" की ओर इशारा किया गया था।

भाजपा ने पहले आरोप लगाया था कि शहर के सिविल लाइन्स में दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक घर के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए थे और नैतिक आधार पर उनका इस्तीफा मांगा था। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के अनुसार, संपत्ति के लिए खरीदे गए आठ नए पर्दों में से एक की कीमत 7.94 लाख रुपये से अधिक है, जबकि सबसे कम कीमत 3.57 लाख रुपये है।

पात्रा ने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि वियतनाम से 1.15 करोड़ रुपये से अधिक के कंकड़ आयात किए गए, जबकि प्री-फैब्रिकेटेड लकड़ी की दीवारों पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए गए। कांग्रेस ने भी केजरीवाल की आलोचना करते हुए दावा किया कि उनके आवास पर खर्च की गई राशि पहले बताए गए 45 करोड़ रुपये के बजाय 171 करोड़ रुपये थी।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा था, "मैं बताऊंगा कि 171 करोड़ रुपये कैसे खर्च किये गये. केजरीवाल के आधिकारिक आवास 6, फ्लैगस्टाफ रोड, सिविल लाइंस के बगल में चार आवास परिसर हैं। इन चार आवासीय परिसरों में कुल मिलाकर 22 अधिकारियों के फ्लैट हैं। उन 22 में से 15 को या तो खाली करा लिया गया या ध्वस्त कर दिया गया और बाकी सात के लिए निर्देश दिया गया कि उन्हें दोबारा आवंटित नहीं किया जाएगा।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालCAGविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल