लाइव न्यूज़ :

Kashi Vishwanath Gyanvapi Mosque: लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत चंदन के खिलाफ 50 छात्रों ने की शिकायत, कहा-कक्षा के दौरान हिंदू देवताओं का करते हैं अपमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 17:33 IST

Kashi Vishwanath Gyanvapi Mosque: काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी परिसर के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आए प्रोफेसर रविकांत पर बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र ने हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में पुलिस से शिकायत की गई है। आरोपी छात्र नेता कार्तिक पांडे को निलंबित कर दिया है।आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के एक हफ्ते बाद हुई। 

Kashi Vishwanath Gyanvapi Mosque: विद्यार्थियों के एक समूह ने लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविकांत चंदन के खिलाफ बृहस्पतिवार को कथित 'कदाचार' की लिखित शिकायत की।उन्होंने यह कदम आरोपी प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र द्वारा कथित मारपीट किए जाने के एक दिन बाद उठाया है।

करीब 50 छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार राय से मुलाकात की और उन्हें शिकायत दी। छात्रों ने शिकायत में आरोप लगाया कि प्रोफेसर रविकांत चंदन ने कई मौकों पर कक्षा के दौरान हिंदू देवताओं का अपमान किया है। साथ ही उन्होंने प्रोफेसर को विश्वविद्यालय से हटाने की मांग की है।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि वे शिकायत की जांच कर रहे हैं और उचित कार्रवाई करेंगे। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने कहा, "कोई भी कार्रवाई शुरू करने से पहले शिकायत की जांच की जाएगी।" काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी परिसर के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आए प्रोफेसर रविकांत पर बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में एक छात्र ने हमला किया था। प्रोफेसर रविकांत ने दावा किया था कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे प्रॉक्टर कार्यालय के बाहर कार्तिक पांडे नामक छात्र नेता ने उन पर हमला किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी छात्र ने उनके साथ गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्द कहे, उसके बाद मारपीट की। प्रोफेसर रविकांत के मुताबिक उनके साथ चल रहे दो सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर छात्र नेता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रो.रविकांत ने दावा किया कि यह घटना बताती है कि उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। इस बीच, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर रविकांत पर हमला करने के आरोपी छात्र नेता कार्तिक पांडे को निलंबित कर दिया है।

यह घटना भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश समिति के सदस्य अमन दुबे द्वारा प्रोफेसर रविकांत के खिलाफ कथित तौर पर भावनाएं भड़काने तथा आईटी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के एक हफ्ते बाद हुई। 

टॅग्स :श्री काशी विश्वनाथ मंदिरज्ञानवापी मस्जिदउत्तर प्रदेशवाराणसीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र