लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज को मिली धमकी, बोले- 'मैं बिल्ली के गले में घंटी बांधने के लिए तैयार हूं', जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 14:22 IST

कर्नाटक हाईकोर्ट के जज ने कहा है कि उन्हें तबादले की धमकी मिली है। मामला ACB के खिलाफ उनकी टिप्पणी से जुड़ा हुआ है। हालांकि उन्होने कहा मैं किसी से डरता नहीं और राज्य में पनप रहे भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक हाईकोर्ट के जज के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कामकाज को लेकर टिप्पणी पर मिली धमकी जज ने कहा- 'मैं किसी से नहीं डरता और न ही मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं।'हाईकोर्ट के जज एच.पी. संदेश ने कहा कि वे लोगों की भलाई के लिए तबादले को तैयार हैं

बेंगलुरु : कर्नाटक हाईकोर्ट के एक जज ने कहा है कि उन्हें तबादला कर दिए जाने की धमकी मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट के जज एच.पी. संदेश ने कहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के खिलाफ उनकी टिप्पणी की वजह से उन्हे तबादले की धमकी मिली है। उन्होने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं। मैं किसी भी राजनीतिक विचारधारा का पालन नहीं करता हूं। न्यायमूर्ति संदेश ने कहा कि वह लोगों की भलाई के लिए तबादले के लिए भी तैयार है। 

एसीबी अधिकारी ने दी थी धमकी ?

ये पूरा मामला रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए एक आरोपी से जुड़ा है। बेंगलुरु शहरी जिला आयुक्त कार्यालय में डिप्टी तहसीलदार रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े गए थे। डिप्टी तहसीलदार के कोर्ट में बयान के मुताबिक ये रिश्वत बेंगलुरु शहरी जिला आयुक्त जे मंजूनाथ के निर्देश पर मिली थी। हालांकि उनका नाम एफआईआर में कहीं नहीं है।

इससे पहले भी कोर्ट ने इस पर सवाल किया था। कोर्ट ने कहा था कि 'एसीबी वर्तमान में एक दागी एडीजीपी के नेतृत्व में है'। वहीं आरोपी की जमानत याचिका पर विचार करते हुए जज ने कहा कि एसीबी एडीजीपी एक शक्तिशाली व्यक्ति लगता है। किसी ने मेरे सहयोगी को बताया है। मुझे इसके बारे में एक न्यायाधीश ने जानकारी दी है। तबादले की धमकी आदेश में दर्ज किया जाएगा। 

'पूरा राज्य भ्रष्टाचार में फंस गया है'

भ्रष्टाचार पर वार करते हुए कड़े लहजे में जज ने कहा कि क्या आप जनता या दागी व्यक्तियों की रक्षा कर रहे हैं, काला कोट भ्रष्टों की सुरक्षा के लिए नहीं है। भ्रष्टाचार कैंसर बन गया है और इसे चौथे चरण तक नहीं पहुंचना चाहिए।अधिकारियों को तलाशी वारंट के साथ धमकी देकर जबरन वसूली की जा रही है। जब बाड़ फसल को खा जाए तो क्या किया जाना चाहिए ? एसीबी एडीजीपी के सेवा रिकॉर्ड अदालत के सामने पेश नहीं किए गए हैं। आप न्यायाधीश को धमकी देने के स्तर पर पहुंच गए हैं। पूरा राज्य भ्रष्टाचार में फंस गया है। 

टॅग्स :Karnataka High CourtHigh CourtAnti-Corruption Bureau
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारतपवन खेड़ा की अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज, सरमा ने कहा-कोई टिप्पणी नहीं, अगर मैं सत्ता में वापस आया तो 4 मई के बाद ही रिव्यू करूंगा, वीडियो

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल