लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कोरोना काल में मंदिर में वार्षिक अनुष्ठान को लेकर हिंसक विरोध, दंगे के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2020 21:47 IST

मामला कर्नाटक के कोप्पल जिले का है। जहां गुरुवार( 20 अगस्त) को में कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए वार्षिक अनुष्ठान के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर में घुस गये। पुलिस ने दंगा फैलाने के आरोप को लेकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देभीड़ ने मंदिर का द्वार तोड़ दिया, पुलिसकर्मियों पर हमला किया और एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस के अनुसार गौरी पूजा की पूर्व संध्या पर, ऋषि शुकमुनि की मूर्ति को एक पालकी में बैठाया जाता है।

बेंगलुरु:  कर्नाटक के कोप्पल जिले में कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए वार्षिक अनुष्ठान के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर में घुस गये और उन्होंने जुलूस निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने दंगा फैलाने समेत विभिन्न आरोपों में 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार  (21 अगस्त) को यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार (20 अगस्त) को दोतीहाल गांव में इस घटना के दौरान उग्र स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार के नियंत्रण वाले मंदिर का द्वार तोड़ दिया, पुलिसकर्मियों पर हमला किया और एक वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन करने तथा मंदिर को नुकसान पहुंचाने और दंगे के लिए दो मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि कई गांव से भाग गये। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जब उग्र लोगों को रोका गया तो उन्होंने हमारे वाहन पर हमला किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने हमारे कुछ लोगों पर भी हमला किया। पुलिस के अनुसार गौरी पूजा की पूर्व संध्या पर, ऋषि शुकमुनि की मूर्ति को एक पालकी में बैठाया जाता है और एक जुलूस के रूप में गांव में ले जाया जाता है। हालांकि कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों के कारण क्षेत्रीय तहसीलदार ने ऐसे किसी भी अनुष्ठान पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि अधिकारी ने इसके बजाय मंदिर के अंदर पूजा के लिए सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी हुई थी। इस बात से नाराज लगभग 150 लोग मंदिर में एकत्र हुए और उन्होंने मांग की कि उन्हें भी इसी तरह का विशेषाधिकार दिया जाना चाहिए। 

टॅग्स :कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र