लाइव न्यूज़ :

सिद्धरमैया ने की चामुंडेश्वरी सीट से ही चुनाव लड़ने की घोषणा, यहीं हुआ था 'राजनीतिक जन्म'

By भाषा | Updated: April 6, 2018 19:52 IST

उन्होंने यह बात ऐसी खबरों के बीच कही है कि 12 मई को होने वाले चुनाव में उनके लिये चामुंडेश्वरी सीट से जीतना आसान नहीं रहेगा। इसी सीट पर उनका राजनीतिक जन्म हुआ था।

Open in App

बेंगलुरु, छह अप्रैलः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा है कि वह मैसूरू में चामुंडेश्वरी विधानसभा क्षेत्र सेही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह बात ऐसी खबरों के बीच कही है कि 12 मई को होने वाले चुनाव में उनके लिये वहां से जीतना आसान नहीं रहेगा। ऐसी भी खबरें थीं कि उत्तरी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग के बाद सिद्धरमैया चुनाव लड़ने के लिये एक से अधिक सीट देख रहे हैं। बता दें कि सिद्धरमैया ने अपने राजनीतिक करियर का पहला चुनाव भी चामुंडेश्वरी सीट से लड़ा था और जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ये तीन मोबाइल ऐप करेंगे वोटर्स की मुश्किलें आसान

सिद्धारमैया ने मैसुरू में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कितनी बार आप यही सवाल पूछेंगे। कितनी बार मैं स्पष्टीकरण दूंगा। क्या मुझे किसी और के बयान पर जवाब देते रहना चाहिये। मैं चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ रहा हूं। और क्या जरूरत है। और क्या स्पष्टीकरण चाहिये।’’ 

सिद्धरमैया ने पहले ही घोषणा की है कि वह चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनका ‘राजनैतिक जन्म’ हुआ था। हालांकि, खबरों में कहा गया है कि स्थानीय नेताओं के एक हिस्से ने उन्हें चेतावनी दी है कि चामुंडेश्वरी में उनके लिये मुकाबला उतना आसान नहीं होगा।

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक में कांग्रेस के खेवनहार सिद्धारमैया, जिन्होंने तय किया चरवाहे से मुख्यमंत्री तक का सफर!

यह पूछे जाने पर कि चामुंडेश्वरी में उनके लिये कड़ा मुकाबला होने जा रहा है क्योंकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा और जद एस नेता कुमारस्वामी उनकी हार के बारे में बयान दे रहे हैं। इसपर सिद्धरमैया ने कहा,  ‘‘मैं उन्हें हराऊंगा। मैं येदियुरप्पा और कुमारस्वामी को हराऊंगा। सिर्फ उनके पास ही ताकत नहीं है, मेरे पास भी है।’’ 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिध्दारामैयहइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल