लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः पीएम मोदी की रैलियों का रेला, बोले- कांग्रेस को दलितों की नहीं डील की चिंता

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 6, 2018 14:08 IST

Karnataka Assembly Elections 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चित्रदुर्ग, रायचुर, जामखंडी और हुबली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Open in App

बेंगलुरु, 06 मई 2018: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में 4 रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। चित्रदुर्गा और रायचुर में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया  पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी को दलितों की नहीं बल्कि डील की चिंता है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने आपका वेलफेयर नहीं किया उसका फेयरवेल कर दो। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

प्रधानमंत्री की जनसभाओं की खास बातेंः-

- कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब आंबेडकर को भी अपमानित किया था। बाबा साहेब आंबेडकर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का काम बीजेपी ने किया। दलित समाज के लिए हाउजिंग स्कीम बनाने के लिए मैं कर्नाटक बीजेपी को बधाई देता हूं। 

- हमारी सरकार ने SC-ST एक्ट को मजबूत बनाया। दलितों के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। आगे भी करती रहेगी।

- हमारी पार्टी ने पहला मौका मिलते ही अटल जी के समय में बिना जाति, धर्म देखते हुए महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया। दूसरी बार मोदी को वोट मिला, हमारे पास बहुमत था। हमने गरीब दलित परिवार में पैदा हुए रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनाया।

- कांग्रेस पार्टी दिल और दलित की परवाह नहीं करती. वो बस डील की फिक्र करती है। जो वेलफेयर नहीं करते, उनका फेयरवेल होना चाहिए।

जरूर पढ़ेंः- कर्नाटक चुनावः इन 11 दिग्गज नेताओं को किसी पार्टी की नहीं, पार्टी को इनकी जरूरत

कर्नाटक चुनावः पीएम मोदी के आज के कार्यक्रम

11:30 AM- चित्रदुर्गा में जनसभा को संबोधित करेंगे01:30 PM- रायचुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।04:00 PM- जामखंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।06:00 PM- हुबली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कर्नाटक चुनाव: येदियुरप्पा के विवादित बोल- जो वोट डालने नहीं आते, उनके हाथ-पैर बांधकर BJP के पक्ष में वोट डलवाओ

कर्नाटक चुनाव में 5 मई का राउंड अपः मोदी की तीन रैलियों समेत आज कर्नाटक में क्या-क्या हुआ

PM मोदी की मुस्लिम फैन ने बनाई पार्टी, 224 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, सलमान खान के दोनों भाई करते हैं प्रचार

अमित शाह का खुलासाः कर्नाटक में बीजेपी की जीत पक्की, ये हैं तीन फैक्टर

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सिध्दारामैयह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज