लाइव न्यूज़ :

सीएम कुर्सी पर नजर?, दावोस नहीं जाएंगे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, नई दिल्ली और बेंगलुरु कार्यक्रम का दिया हवाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2026 16:46 IST

मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान का नेतृत्व भी कर रहे हैं, जिसके चलते कर्नाटक विधानसभा का पांच दिवसीय विशेष सत्र 22 जनवरी से निर्धारित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे और आज शाम उत्तरी कर्नाटक के बीदर जायेंगे। शिवकुमार रात में हैदराबाद होते हुए नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।शिवकुमार की दिल्ली वापसी से मौजूदा नेतृत्व की स्थिरता के बारे में अटकलों को बल मिला है।

बेंगलुरुः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने नई दिल्ली और बेंगलुरु में आधिकारिक कार्यक्रमों का हवाला देते हुए स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की अपनी निर्धारित यात्रा रद्द कर दी है। उनके कार्यालय ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘असम विधानसभा चुनाव के संबंध में उपमुख्यमंत्री की कांग्रेस के केंद्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें निर्धारित हैं और वह मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान का नेतृत्व भी कर रहे हैं, जिसके चलते कर्नाटक विधानसभा का पांच दिवसीय विशेष सत्र 22 जनवरी से निर्धारित किया गया है।’’

उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, शिवकुमार असम विधानसभा चुनाव के संबंध में एक तैयारी बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे और आज शाम उत्तरी कर्नाटक के बीदर जायेंगे। वह पूर्व मंत्री भीमन्ना खंड्रे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, जिनका कल देर रात बीदर में 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बाद में, शिवकुमार रात में हैदराबाद होते हुए नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अठारह जनवरी से शुरू हो रहे दावोस शिखर सम्मेलन में भाग न लेने के फैसले और शिवकुमार की दिल्ली वापसी से मौजूदा नेतृत्व की स्थिरता के बारे में अटकलों को बल मिला है। यह घटनाक्रम कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के साथ हुई संक्षिप्त बातचीत की पृष्ठभूमि में आया है,

जिससे ये अफवाहें फैलने लगी हैं कि आलाकमान मौजूदा सत्ता संघर्ष पर ध्यान दे सकता है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के पांच वर्षीय कार्यकाल का आधा समय 20 नवंबर को पूरा होने के बाद सत्ताधारी पार्टी में नेतृत्व को लेकर खींचतान तेज हो गई है। वर्ष 2023 में सरकार के गठन के समय सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कथित 'सत्ता-साझाकरण' समझौते ने इस अटकलबाजी को और हवा दी है।

टॅग्स :DK Shivakumarसिद्धारमैयाकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा

भारतकर्नाटक कांग्रेस संकटः अब्दुल जब्बार के बाद सीएम सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव नजीर अहमद का इस्तीफा, दिल्ली में डीके शिवकुमार और 20 विधायक?

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारत अधिक खबरें

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज