लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बीजेपी सरकार की गिरी तो खुद को माफ नहीं करेंगे अरुण जेटली!

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 17, 2018 18:06 IST

बिहार में भी तेजस्वी यादव ने राजभवन में अपने विधायकों की परेड कराने जा रहे हैं। वे भी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बहुमत सिद्ध करने का मौका चाहते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 मईः कर्नाटक बीएस यदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कांग्रेस ने उन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए राजभवन पहुंचने लगी है जहां बड़ी पार्टी होने के बाद वे सत्ता से बाहर हैं। इनमें सबसे पहले गोवा कांग्रेस आगे आई है। कल गोवा कांग्रेस के विधायक राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दूसरी तरफ मेघालय और मणिपुर में भी ऐसी सुगबुगाहट शुरू हो गई।

उधर, बिहार में भी तेजस्वी यादव ने राजभवन में अपने विधायकों की परेड कराने जा रहे हैं। वे भी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बहुमत सिद्ध करने का मौका चाहते हैं। जैसा कि कर्नाटक में बीएस यदियुरप्पा को दिया गया है। असल में अर्से तक भारतीय राजनी‌ति में ऐसा ही होता आया। राज्यों में केंद्र में उसी पार्टी को पहले सरकार बनाने का न्योता दिया जाता रहा है कि जो राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन पिछले साल यह प्रथा बदली।

इस प्रथा को बदलने में सबसे अहम भूमिका निभाई केंद्र में मोदी सरकार के वित्त मंत्री वित्त मंत्री अरुण जेटली ने। बात गोवा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद के हैं। गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 21 विधायकों की जरूरत होती है। लेकिन परिणाम बाद कांग्रेस के पास आईं 17 सीटें और बीजेपी के पास के 13 सीटें आईं। (जरूर पढ़ेंः 75 साल के बीएस येदियुरप्पा बने कर्नाटक के 32वें सीएम, क्लर्क के तौर पर शुरू किया था करियर)

ऐसे में कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए था। लेकिन अरुण जेटली ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा को संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया। इसमें एक राजनीतिक सलाह थी। उनका कहना था कि अगर परिणाम बाद कोई दो पार्टियों गठबंधन कर के बहुमत आंकड़ा छूती हैं तो उसे सरकार बनाने का मौका देना चाहिए। और बाद में ऐसा हुआ भी।

बाद में इसी परिपाटी को आगे बढ़ाते हुए मणिपुर और मेघालय में भी राज्यपालों ने सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का न्योता देने के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाली उन गठबंधन को मौका दिया जिनके पास बहुमत का आंकड़ा था।

कर्नाटक की सूरत-ए-हाल में कांग्रेस की समर्थन प्राप्त जेडीएस ने सबसे पहले सरकार बनाने का दावा पेश की थी। कुमारस्वामी का दावा था कि उनके पास बहुमत से 6 ज्‍यादा विधायक हैं। लेकिन राज्यपाल वजुभाई वाला ने 104 सीट जीतने वाली बीजेपी को सरकार बनाने का मौका दिया। (जरूर पढ़ेंः कर्नाटक में खुद को दोहरा रहा है इतिहास, एसआर बोम्मई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया था ऐतिहासिक फैसला

इससे खमखमाई कांग्रेस ने आधी रात को सीजेआई से सुनवाई की गुहार लगाई। इन सब के बीच लगातार अरुण जेटली के उस ट्वीट का हवाला दिया जा रहा है जो उन्होंने गोवा में बीजेपी सरकार बनवाने से पहले किया था। क्योंकि चुनाव बाद गठबंधन को उन्होंने ने ही बढ़ावा दिया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018अरुण जेटलीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज