लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऑफिस में जमकर की तोड़फोड़ 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2018 15:05 IST

कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

बेंगलुरु, 16 अप्रैलः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को उम्मादवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसके बाद सोमवार को कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को टिकट न मिलने को नाराजगी सामने आ गई। सूबे के मंड्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड की और जमकर हंगामा काटा, जिसका वीडियो सामने आया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर में रखी कुर्सियों और मेजों को तोड़ डाला। साथ ही साथ पार्टी के तमाम दस्तावेजों को फाड़कर फेंक दिया गया। हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की पहली सूची, चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे सिद्धारमैया

15 अप्रैल को कांग्रेस की पहली सूची जारी

आपको बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं इनके बेटे यतीन्द्र को वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें-कर्नाटक चुनाव ऑपिनियन पोल: बीजेपी टक्कर में लेकिन कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, जेडीएस निभाएगी अहम रोल

इस तारीख को होंगे चुनाव

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे। ऐसे में रविवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करी है।  इस लिस्ट में अभी छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है।  पिछले हफ्ते ही बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।  बीजेपी द्वारा जारी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम था।  सूची के मुताबिक बीजेपी सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से चुनाव में उतरेंगे। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक चुनाव में हावी होंगे ये सात प्रमुख मुद्दे, बदल सकते हैं राजनीतिक समीकण

ये था 2013 का परिणाम 

2013 में हुए चुनाव में  224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थी। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थी।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज