कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की पहली सूची, चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे सिद्धारमैया
By स्वाति सिंह | Published: April 15, 2018 10:17 PM2018-04-15T22:17:12+5:302018-04-15T22:17:12+5:30
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे। ऐसे में रविवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करी है। इस लिस्ट में अभी छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है।
बेंगलुरु, 15 अप्रैल: कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 218 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धरमैया चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं इनके बेटे यतीन्द्र को वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
Congress releases list of 218 candidates for upcoming #Karnataka assembly elections pic.twitter.com/060WNNryBC
— ANI (@ANI) April 15, 2018
बताया जा रहा था कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को ही जारी करने वाले थे लेकिन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में सदस्यों के बीच मतभेद उभरने के कारण इसका ऐलान आज किया गया है।
Dr Yatheendra, son of #Karnataka CM Siddaramaiah, to contest from Varuna constituency in upcoming Legislative Assembly Elections
— ANI (@ANI) April 15, 2018
ये भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: 5 सालों में कैसा रहा सिद्धारमैया सरकार का कार्यकाल
बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को होने हैं वहीं नतीजे 15 मई को आएंगे। ऐसे में रविवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करी है। इस लिस्ट में अभी छह उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं हुआ है। पिछले हफ्ते ही बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। बीजेपी द्वारा जारी सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम था। सूची के मुताबिक बीजेपी सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट से चुनाव में उतरेंगे।
क्या कहते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऑपिनियन पोल
इस चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच कड़ा मुकाबला है। ये सारी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ऑपिनियन पोल सामने आया है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं होगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है।
ऑपिनियन पोल के मुताबिक प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर 90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव में हावी होंगे ये सात प्रमुख मुद्दे, बदल सकते हैं राजनीतिक समीकण
ये था 2013 का परिणाम
2013 में हुए चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थी। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थी।