लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: बीजेपी ने मोदी कैबिनेट को उतारा, कांग्रेस ने बुलाए अखिलेश-तेजस्वी, जानें स्टार प्रचारकों की पूरी डीटेल्स

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 23, 2018 07:34 IST

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होंगे और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 23 अप्रैलः कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कैबिनेट के सभी बड़े चेहरे शामिल हैं। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल नहीं है। जबकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम शामिल है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 12 मई को मतदान होंगे और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बीजेपी के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्टः-

भारतीय जनता पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोएल, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, निर्मला सीतारमण, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस और शिवराज सिंह चौहान शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक चुनावः BJP एमएलए ने कहा, यह चुनाव हिन्दू बनाम मुस्लिम और राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद है

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट:-

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 25 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें कांग्रेस के कई नेताओं समेत राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव भी शामिल हैं। इसके अलावा एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार का नाम भी लिस्ट में शामिल है। हालाकि सोनिया गांधी का नाम लिस्ट में नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: टिकट ना मिलने के कारण मीडिया के सामने रो पड़े बीजेपी नेता, देखें वीडियो

कर्नाटक में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है और सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं। इसबार चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। हालांकि जनता दल (सेकुलर) भी एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती हैं।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीराहुल गाँधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह