लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल ने कोर्ट की चुप्पी पर उठाए सवाल, कहा- अगर लोगों की सुनवाई नहीं होगी तो यह लोकतंत्र कैसे है?

By विशाल कुमार | Updated: April 19, 2022 12:39 IST

इस पर जोर देते हुए कि आज का लोकतंत्र संविधान निर्माताओं की कल्पना के अनुरूप नहीं है कपिल सिब्बल ने कहा कि आज मुख्यधारा की मीडिया कारोबारियों के हाथों में है और लोगों तक एक ही तरह की बात पहुंचाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा उनकी फंडिंग की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसिब्बल ने कहा कि आज का लोकतंत्र संविधान निर्माताओं की कल्पना के अनुरूप नहीं है।उन्होंने सभी से संविधान को लागू करने के लिए खड़े होने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि अदालतें इन मामलों में तब तक चुप रहना पसंद करती हैं जब तक कि प्रभावशाली पक्ष शामिल न हों।

नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि अगर कोर्ट चुप रहेगा और लोगों की सुनवाई नहीं होगी और कॉरपोरेट सेक्टर राजनीतिक दलों की फंडिंग करेंगे और सरकार कॉरपोरेट सेक्टर द्वारा चलाए जा रहे मेनस्ट्रीम मीडिया की फंडिंग करेगी तो यह लोकतंत्र कैसे है?

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, इस पर जोर देते हुए कि आज का लोकतंत्र संविधान निर्माताओं की कल्पना के अनुरूप नहीं है कपिल सिब्बल ने कहा कि आज मुख्यधारा की मीडिया कारोबारियों के हाथों में है और लोगों तक एक ही तरह की बात पहुंचाने के लिए राजनीतिक दलों द्वारा उनकी फंडिंग की जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि अदालतें इन मामलों में तब तक चुप रहना पसंद करती हैं जब तक कि प्रभावशाली पक्ष शामिल न हों। उन्होंने सभी से संविधान को लागू करने के लिए खड़े होने का आग्रह किया क्योंकि इसका उद्देश्य लोकतंत्र को ढहने से रोकना है।

उन्होंने कहा, 'जो संवैधानिक रूप से सुनने के लिए बाध्य हैं वे सुनते नहीं हैं और जिन्हें बोलने की आजादी है उन्होंने बोलना बंद कर दिया है। यदि आप नहीं बोलते हैं और सत्ता में बैठे लोग नहीं सुनते हैं, तो कोई संवाद नहीं होगा और यदि संवाद नहीं है तो लोकतंत्र नहीं हो सकता।'

उन्होंने आगे कहा, 'भारत में यही स्थिति है। हमारे पूर्वजों ने इसकी कल्पना नहीं की थी। दोष हमारे साथ है। क्योंकि हम खड़े नहीं होना चुनते हैं। भारत के खड़े होने का समय आ गया है। आपके और मेरे खड़े होने का समय आ गया है। क्योंकि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो लोकतंत्र नष्ट हो जाएगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे।'

उन्होंने कहा कि एक लोकतंत्र में हर आवाज सुनी जानी चाहिए, दर्द से रोने वाले हर आवाज की पहचान होनी चाहिए और हर उपलब्धि की सराहना की जानी चाहिए। हालांकि, हमारा लोकतंत्र आज चुनाव के साथ शुरू होता है और उसके परिणामों के साथ समाप्त होता है।

टॅग्स :कपिल सिब्बलभारतकोर्टपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज