लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के खिलाफ पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सहरसा की अदालत में दायर किया परिवाद, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2021 19:43 IST

देश को महात्मा गांधी, चंद्रशेखर झा आजाद, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अशफाकउल्लाह खां, वीर सावरकार सहित अन्य ने आजादी दिलाई.

Open in App
ठळक मुद्देदेश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ.भारत को 2014 में वास्तविक आजादी मिली है.मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी(सीजेएम) के न्यायालय में उपस्थित हुए.

पटनाः फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ बिहार के पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने सहरसा की अदालत में परिवाद दायर करते हुए उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

 

भारत के राष्ट्रपिता समेत आजादी के शहीदों तक को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ यह मुकदमा दायर हुआ है. पूर्व विधायक ने यह मामला अपने वकील के माध्यम से दायर किया है. वह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी(सीजेएम) के न्यायालय में उपस्थित हुए.

पूर्व विधायक ने बताया कि इस देश को महात्मा गांधी, चंद्रशेखर झा आजाद, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, अशफाकउल्लाह खां, वीर सावरकार सहित अन्य ने आजादी दिलाई. देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ. नौ नवंबर को कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल पर बयान दिया कि भारत को 2014 में वास्तविक आजादी मिली है.

1947 में मिली आजादी भीख में मिली. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का बयान देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वालों का अपमान है. उन्होंने कहा कि कंगना ने देश को बदनाम किया है. दूसरे देशों में भारत का मजाक उड़ाया जा रहा है और उसे नीचा दिखाया है. मुन्ना ने याचिका में कहा है कि कंगना का बयान देश की संप्रभुता और देश के इतिहास के खिलाफ है.

यह देश को तोड़नेवाला बयान हैं. इसलिए ऐसे बयानों पर रोक लगे और बयान देनेवालों को सजा मिले. उन्होंने कहा कि मैंने वरिष्ठ अधिवक्ता के माध्यम से टाइम्स नाउ और कंगना रनौत के ऊपर याचिका दायर किया है. उन्होंने कहा की यह देश की संप्रभुता, अखंडता, गौरवशाली इतिहास की छवि को धूमिल करने जैसा है.

भारत की आजादी में कोसी क्षेत्र के हजारों लोगों ने अपना योगदान दिया. पूर्व विधायक ने कहा कि मुझे उम्मीद है न्याय मिलेगा और इन सब पर अंकुश लगेगा. वहीं, इस मामले में जिला विधिवेत्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता सुदेश कुमार सिंह ने बहस किया. सीजेएम ने मामले को राजेश कुमार के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया. इस मामले में अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी.

टॅग्स :कंगना रनौतबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं