लाइव न्यूज़ :

छोटे कपड़े पहनने वाली महिलाएं अच्छी नहीं लगतीं, कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-लड़की अच्छे-सुंदर कपड़े पहने, अच्छा श्रृंगार करे और खूब अच्छे गहने पहने, तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2025 20:25 IST

महिलाओं के छोटे कपड़ों से नेताओं के छोटे भाषण की तुलना करने वाली एक विदेशी कहावत को अनुचित करार देते हुए यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देउद्बोधन की तारीफ करते हुए कहा कि हमेशा छोटा भाषण ही दिया जाना चाहिए।लड़की सुंदर होती है, उसी प्रकार कम भाषण देने वाला नेता भी बहुत बढ़िया होता है।विदेश में ऐसी एक कहावत है, लेकिन मैं इसका पालन नहीं करता हूं।

इंदौरः महिलाओं के 'छोटे कपड़े' पहनने की प्रवृत्ति को लेकर असहमति जताते हुए मध्य प्रदेश के काबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय संस्कृति के मुताबिक महिलाओं को 'देवी का स्वरूप' मानते हैं। उन्होंने महिलाओं के छोटे कपड़ों से नेताओं के छोटे भाषण की तुलना करने वाली एक विदेशी कहावत को अनुचित करार देते हुए यह बात कही।

विजयवर्गीय ने अपने गृहनगर इंदौर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष सुमित मिश्रा के संक्षिप्त उद्बोधन की तारीफ करते हुए कहा कि हमेशा छोटा भाषण ही दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,‘‘देखिए, एक पाश्चात्य कहावत है जो अच्छी नहीं है, पर विदेशों में इस कहावत की बड़ी चर्चा होती है……वहां (विदेश में) ऐसा कहते हैं कि जिस प्रकार कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है, उसी प्रकार कम भाषण देने वाला नेता भी बहुत बढ़िया होता है।

विदेश में ऐसी एक कहावत है, लेकिन मैं इसका पालन नहीं करता हूं।’’ काबीना मंत्री ने अपनी इस बात पर श्रोताओं के ठहाकों और तालियों के बीच कहा कि वह इस विदेशी कहावत को कतई उचित नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा,‘‘मैं इस कहावत का पालन नहीं करता हूं। मैं तो यह मानता हूं कि हमारे यहां (भारत में) महिला, देवी का स्वरूप है। वह खूब अच्छे कपड़े पहने।’’

विजयवर्गीय ने आगे कहा,‘‘मुझे तो कम कपड़े वाली (महिला) अच्छी नहीं लगती है। कई बार बच्चियां मेरे साथ सेल्फी खिंचवाने आती हैं, तो मैं उनसे कहता हूं कि बेटा, अच्छे कपड़े पहन कर आना। फिर मेरे साथ सेल्फी खिंचवाना।" उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां (भारत में) कोई लड़की अच्छे व सुंदर कपड़े पहने, अच्छा श्रृंगार करे और खूब अच्छे गहने पहने, तो लोग उसे बहुत सुंदर मानते हैं।

पर विदेश में जो (महिला) कम कपड़े पहनती है, उसे अच्छा मानते हैं। अब यह उनकी (विदेशियों की) सोच है।’’ सार्वजनिक कार्यक्रम में महिलाओं के कपड़ों को लेकर विजयवर्गीय के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ भाजपा के कई नेता मौजूद थे।

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयMadhya Pradeshइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला