लाइव न्यूज़ :

काबुल में हुए विस्फोटक हमले में किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं, सभी सुरक्षित : रिपोर्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 27, 2021 11:34 IST

काबुल एयरपोर्ट पर हुए विस्फोटक हमले में सभी भारतीय सुरक्षित बताए जा रहे हैं । रिपोर्ट में बताया गया कि किसी भारतीय को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है ।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल एयरपोर्ट पर हुए हमले में सभी भारतीय सुरक्षित अभी तक किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट पर दो धमाके हुए थे

काबुल : दो शक्तिशाली विस्फोटों ने गुरुवार शाम को काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हिलाकर रख दिया । इस हमले में फिलहाल किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं है औऱ सभी सुरक्षित है । आपको बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर विभिन्न देशों के विमान अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने के लिए आ रहे थे । तालिबान के कब्जे के बाद भी निकासी का काम चल रहा था ।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, काबुल हवाईअड्डे पर हुए विस्फोटों में अफगान, अमेरिकी वायु सेना और नागरिक सहित 60 लोग मारे गए हैं जबकि 120 से अधिक लोग घायल हो गए हैं । इससे पहले कई पश्चिमी देशों ने हवाईअड्डे से अपने नागरिकों को दूर रहने की चेतावनी दी थी । 

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत काबुल में हुए बम विस्फोटों की कड़ी निंदा करता है। हम इस आतंकवादी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। आज के हमले आतंकवाद और सभी के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की आवश्यकता को सुदृढ़ करते हैं। जो आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराते हैं।"

इस हमले के लिए आइएसआइ को जिम्मेदार बताया जा रहा है । साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम ऐसा करने वालों को माफ नहीं करेंगे , भूलेंगे नहीं और चुन-चुनकर मारेंगे । उन्हें अपने किए की सजा भुगतनी होगी । पेंटागन ने विस्फोट की पुष्टि की और इसमें 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए और 15 जवान घायल हो गए हैं । इस घटना के बाद काबुल एयरपोर्ट पर चारों तरफ डर और दहशत का माहौल है । घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानKabulतालिबान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह