लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश से ही नहीं, छिंदवाड़ा से सांसद हैं?, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद बंटी विवेक साहू की चुटीले अंदाज में तारीफ की, देखिए वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2025 15:23 IST

दूरसंचार मंत्री सिंधिया ने साइबर अपराधों पर पूरक प्रश्न पूछने वाले साहू की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘माननीय सांसद को इस विषय की बारीक जानकारी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आखिर वह मध्य प्रदेश से ही सांसद हैं। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ रहा है।

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को लोकसभा में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद बंटी विवेक साहू की बड़े ही चुटीले अंदाज में तारीफ की जिसके बाद कई सांसद ठहाके लगाने लगे। सदन में प्रश्नकाल के दौरान दूरसंचार मंत्री सिंधिया ने साइबर अपराधों पर पूरक प्रश्न पूछने वाले साहू की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘माननीय सांसद को इस विषय की बारीक जानकारी है।’’

 

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि आखिर वह मध्य प्रदेश से ही सांसद हैं। सिंधिया ने चुटीले अंदाज में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश से ही नहीं, छिंदवाड़ा से सांसद हैं।’’ इस पर कई सांसद हंसने लगे। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ रहा है।

लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उनके पुत्र नकुल नाथ को साहू ने पराजित कर दिया था। मध्य प्रदेश के गुना से लोकसभा सदस्य सिंधिया लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और वर्ष 2020 में कमलनाथ से सियासी अदावत के चलते अपने कई समर्थक विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे और इसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।

टॅग्स :Madhya Pradeshकांग्रेसCongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला