लाइव न्यूज़ :

वरुण गांधी ने जेएनयू कुलपति की नियुक्ति को औसत बताया, व्याकरण की गलतियों से भरे पत्र को 'निरक्षरता की प्रदर्शनी' करार दिया

By विशाल कुमार | Updated: February 8, 2022 12:58 IST

वरुण गांधी ने पंडित द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री को धन्यवाद देने वाले पत्र को साझा करते हुए कहा कि नई जेएनयू कुलपति द्वारा जारी यह प्रेस विज्ञप्ति निरक्षरता का प्रदर्शन करता है और व्याकरण की गलतियों से भरा पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीते सोमवार को प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित को जेएनयू का नया कुलपति नियुक्त किया गया।गांधी ने कहा कि इस तरह की नियुक्तियां हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं।नियुक्ति के बाद ही उनके नाम के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) की पहली महिला कुलपति प्रो. शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित के अंग्रेजी में लिखे गए एक पत्र में अनेक व्याकरण की गलतियां दिखाते हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उनकी नियुक्ति को औसत दर्जे का करार दिया।

वरुण गांधी ने पंडित द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री को धन्यवाद देने वाले पत्र को साझा करते हुए कहा कि नई जेएनयू कुलपति द्वारा जारी यह प्रेस विज्ञप्ति निरक्षरता का प्रदर्शन करता है और व्याकरण की गलतियों से भरा पड़ा है।

उन्होंने आगे लिखा कि इस तरह की साधारण नियुक्तियां हमारी मानव पूंजी और हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इस दौरान उन्होंने पत्र में मौजूद अंग्रेजी की कई व्याकरण की गलतियों का भी उल्लेख किया।

गांधी के साथ ही कई सोशल मीडिया यूजरों ने पंडित के पत्र में व्याकरण की गलतियों की ओर ध्यान दिलाया। यूजरों ने उनकी नियुक्ति की आलोचना की।

बता दें कि, बीते सोमवार को सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में राजनीति एवं लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित को जेएनयू का नया कुलपति नियुक्त किया गया। जेएनयू की स्थापना के बाद से वह पहली महिला कुलपति हैं।

उनकी नियुक्ति के तत्काल बाद ही उनके नाम के एक अपुष्ट ट्विटर हैंडल से किए गए विवादित ट्वीट को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

उन ट्वीट्स में जामिया मिलिया इस्लामिया और सेंट स्टीफंस कॉलेज को सांप्रदायिक कैंपस बताया गया था, भारतीय ईसाइयों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल की गई थी और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं को मानसिक तौर पर बीमार जिहादी बताया गया था। विवाद को बढ़ते देख उस ट्विटर हैंडल को ही डिलीट कर दिया गया।

टॅग्स :JNU VC Jawaharlal Nehru Universityजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)Jawaharlal Nehru University (JNU)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी के पति संजय गांधी के नाम से खुश नहीं सम्राट चौधरी?, संजय गांधी जैविक उद्यान और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदला

भारतवरुण गांधी ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात, प्रशंसा में वरुण ने बांधे तारीफों के पुल; देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज