लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, तलाशी अभियान में बरामद किए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद

By स्वाति सिंह | Updated: July 4, 2020 14:08 IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी में सुरक्षाबलों ने शनिवार को तलाशी अभियान शुरू किया है।जिले के कई इलाकों में सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान चला रही हैं।

राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों ने शनिवार को तलाशी अभियान शुरू किया है। बताया जा रहा है कि जिले के कई इलाकों में सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान चला रही हैं। जिसके बाद कई इलाकों की घेराबंदी भी की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि कुछ इनपुट मिले हैं, जिनके आधार पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

तलाशी अभियान में 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगजीन, दो चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित एक ग्रेनेड और एके-47 की 920 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, बीते दिनों जम्मू कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा में मादक पदार्थ-आतंकवादी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने तथा 65 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किये गये दोनों व्यक्तियों के पास से दो पिस्तौल और चार ग्रेनेड भी बरामद किये। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया,‘‘कुपवाड़ा और सेना ने आतंक-मादक पदार्थ धंधे से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और सेना ने उनके पास से 65 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया।’’ पुलिस के अनुसार इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज