लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, मारे गए आतंकी स्कूल टीचर की हत्या में थे शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2022 19:07 IST

वहीं इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम मुठभेड़ में आज (गुरुवार) मारे गए आतंकवादी स्कूल शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए आतंकवादी स्कूल शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल थेइलाके में सुरक्षाबलों के द्वारा 14 जून से घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षाबलों ने मंगलवार को कुलगाम के मिशीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ शुरुआती गोलीबारी के बाद आतंकवादी मिशीपुरा के सामान्य इलाके में ठिकाना बदलने में कामयाब रहे। प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, सुरक्षाबलों ने घेरा बनाए रखा और तलाश अभियान जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को फिर से गोलीबारी हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान जारी है। प्रवक्ता ने कहा कि पड़ोसी अनंतनाग जिले के हंगलगुंड इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। 

वहीं इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम मुठभेड़ में आज (गुरुवार) मारे गए आतंकवादी स्कूल शिक्षक रजनी बाला की हत्या में शामिल थे।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक कुलगाम के मिशीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के द्वारा 14 जून से घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।

टॅग्स :कुलगाम मुठभेड़एनकाउंटरआतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा