लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: गणतंत्र दिवस पर ‘कुछ बड़ा’ करने की कोशिश में जुटे हैं आतंकी, सुरक्षाबल सतर्क

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 17, 2022 19:03 IST

कश्मीर घाटी में आधा दर्जन ठिकानों से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया है। अधिकारी दावा किया है कि अधिकतर बरामदगियों का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस पर तबाही मचाने के लिए किया जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देपाक सेना आतंकियों की घुसपैठ करवाने की जी-तोड़ कोशिशों में जुटी है।आतंकियों ने आईईडी लगा कर कहर बरपाने की कोशिश की है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के सभी प्रयासों को किया नाकाम

जम्मू: गणतंत्र दिवस पर कुछ बड़ा करने के इरादों से आतंकियों ने अपनी गतिविधियों को तेज किया है। यही नहीं पाक सेना आतंकियों की घुसपैठ करवाने की जी-तोड़ कोशिशों में जुटी है। पर सुरक्षाबलों द्वारा उनके सभी प्रयासों को नाकाम बनाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में करीब तीन स्थानों पर आतंकियों ने आईईडी लगा कर कहर बरपाने की कोशिश की है। 

इसी तरह से आधा दर्जन ठिकानों से हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया है। अधिकारी दावा किया है कि अधिकतर बरामदगियों का इस्तेमाल गणतंत्र दिवस पर तबाही मचाने के लिए किया जाना था। वैसे यह कोई पहला अवसर नहीं है कश्मीर में कि गणतंत्र दिवस से पहले इस प्रकार की बरामदगियों को लेकर इस प्रकार के दावे किए जाते रहे हों।

पर यह सच था कि पाकिस्तान गणतंत्र दिवस पर कुछ बड़ा करने का दबाव आतंकियों पर डाल रहा था। खुफिया अधिकारी ऐसे संदेशों को पकड़े जाने का दावा करते थे कि कश्मीर में एक्टिव आतंकियों को जम्मू या श्रीनगर के शहरों में कुछ बड़ा करने के लिए उकसाया जा रहा था।

इसकी खातिर सीमा पार से घुसपैठ की नाकाम कोशिशें भी की जा रही थीं ताकि कश्मीरी आतंकियों को नए साथी और गोला बारूद पहुंचाया जा सके। 

जम्मू फ्रंटियर के सांबा सेक्टर में एक सप्ताह में करीब 4 बार आतंकी घुसने की सूचनाएं मिलने के बाद व्यापक तलाशी अभियान छेड़े जा चुके हैं। सूत्र दावा करते थे कि आतंकियों का निशाना हमेशा ही जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित सैनिक प्रतिष्ठान रहे हैं।

अतीत में ऐसा कई बार हो चुका है क्योंकि सांबा सेक्टर में इंटरनेशल बार्डर और रेल लाइन के बीच कहीं दूरी मात्र 2 किमी की है तो कहीं नेशनल हाईवे मात्र 10 किमी की दूरी पर है जिसका आतंकी हमेशा फायदा उठाते रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह