लाइव न्यूज़ :

पुलवामा मुठभेड़: पत्थरबाजों की हरकत से आंतकी भागने में कामयाब, एक जवान शहीद, इंटरनेट बैन

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2018 11:01 IST

जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में एक आम नागरिक के घायल होने की भी खबर है। उसके कंधे पर गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर, 12 मई: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर है। इस मुठभेड़ के दौरान पत्थरबाजी की वजह से आतंकी भागने में सफल हो गए। बता दें कि पुलवामा में पिछले कुछ दिनों से दो या तीन आतंकवादियों के छिपे रहने की खबर थी। 

खबरों के मुताबिक  टाकिया-वागम इलाके में दो से तीन आतंकी 11 मई की रात आए थे। इसका पता चलते ही आधी रात के बाद सेना की 55 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ के एक संयुक्त कार्यदल ने गांव की घेराबंदी कर ली। 12 मई की सबुह जब आज एक जवान जैसे ही आंतकी के ठिकानों की तरफ बढ़ रहा था, आतंकियों ने जवानों पर ग्रेनेड फेंकने शुरू कर दिए, जिसमें जवान घायल हो गया। आनन-फानन में फौरन उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

राहुल गांधी ने केशव चंद यादव के हाथों में सौंपी यूथ कांग्रेस की कमान, UP और MP से है नाता

 सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरु हुआ। शहीद होने वाले जवान का नाम मनदीप सिंह है। जो सीआरपीएफ की 182वीं वाहिनी का जवान था। मुठभेड़ में एक आम नागरिक के घायल होने की भी खबर आई है। उसके कंधे पर गोली लगी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। इलाके में माहौल को देखते हुए इंटरनेट बैन कर दी गई। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज