लाइव न्यूज़ :

J&K: आतंकवादी हमले में जम्मू कश्मीर का जवान शहीद, हमले में उसकी बेटी घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 24, 2022 19:26 IST

आतंकी हमले के उपरांत पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी की जांच कर आतंकियों की पहचान करने का काम जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबीच बाजार में अचानक से हुआ पुलिस जवान और उसकी बेटी पर हमला पुलिस और सुरक्षाबलों के द्वारा आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी

जम्मू: श्रीनगर के सौरा के अंचार इलाके में मंगलवार को आतंकियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस हमले में पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया था और उसकी बेटी भी जख्मी हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन पुलिसकर्मी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिसवाले की पहचान सैफुल्लाह कादरी निवासी मलिक साहिब सौरा अंचार के रूप में हुई है।

बीच बाजार में अचानक से हुआ पुलिस जवान हमला 

पुलिस ने बताया कि सेंट्रल कश्मीर के सौरा इलाके से पुलिस का जवान अपनी बेटी के साथ बाजार से गुजर रहा था कि अचानक आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस का जवान और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हमले के उपरांत आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे। 

आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान जारी

पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है। आतंकी हमले में घायल पुलिस के जवान और उसकी बेटी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में ही पुलिस के जवान की मौत हो गई।

पुलिस जवान की बेटी की हालत स्थिर

अस्पताल में उनका इलाज करने वाले वरिष्ठ डाक्टर डॉ जीएच यातू ने बताया कि अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान को मृत घोषित किया गया, जबकि उनकी बेटी की हालत स्थिर है। आतंकी हमले के उपरांत पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी की जांच कर आतंकियों की पहचान करने का काम जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज