लाइव न्यूज़ :

कठुआ गैंगरेप केस पर बोलीं महबूबा मुफ्ती: बच्चियों से रेप करने वालों के लिए मौत की सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2018 03:08 IST

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा- कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में इंसाफ के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। 

Open in App

श्रीनगर, 13 अप्रैल: कठुआ गैंगरेप केस पर बवाल के बाद जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कहा कि नाबलिग और बच्चियों से रेप  के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान वाला कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि कठुआ जिले में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में इंसाफ के रास्ते में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। 

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा, 'हम बच्चियों से बलात्कार के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान वाला कानून बनाएंगे ताकि इस मासूम बच्ची का मामला इस तरह का आखिरी मामला रह जाए। एक समूह के गैरजिम्मेदाराना कृत्यों और बयानों से कानून को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।'

कठुआ के रासना गांव में जनवरी में बाकरवाल समुदाय की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सांजी राम समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक गांव के ही एक मंदिर में बच्ची के साथ छह लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। 

यह भी पढ़ें- रेप से मौत तक: जानें कठुआ मामले में 7 दिनों तक बच्ची के साथ कैसे हुआ हैवानियत, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बच्ची की हत्या करने से ठीक पहले भी उसके साथ दोबारा रेप किया था। गौरतलब है कि 8 साल की बच्ची का शव उसके गांव के पास के जंगल से 17 जनवरी 2018 को बरामद हुआ था। जबकि बच्ची 10 जनवरी से ही लापता थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने बच्ची का अपहरण उसका घोड़ा खोजकर लाकर देने के बहाने किया था।  

टॅग्स :मेहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह