लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने की बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 5, 2019 03:02 IST

अनंतनाग जिले में इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और बेहद संवेदनशील परिस्थियों में भी हथियारों से लैस आतंकी बीजेपी नेता के घर में घुस गए और उन्हें गोलियों से भूनकर फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों ने बीजेपी नेता गुल मोहम्मद मीर के घर में उन्हें गोलियों से भूना और फरार हो गए।बीजेपी नेता की हत्या कि बाद पार्टी ने कहा कि आतंकवादियों के आगे नहीं झुकेंगे। सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के नौगाम गांव में आतंकवादियों ने शनिवार (4 मई ) की शाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता गुल मोहम्मद मीर की गोली मारकर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मीर को सीने और पेट में गोलियां लगी थीं जिसको देखते हुए उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 60 वर्ष के थे।      

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने ट्वीट कर बीजेपी नेता की हत्या की निंदा की। उमर अबदुल्ला ने ट्वीट में लिखा, ''बीजेपी के पदाधिकारी को दक्षिण कश्मीर के नौगाम के वेरीनाग में गोली मारी गई और हत्या कर दी गई। मैं हिंसा के इस नीचतापूर्ण कार्य की निंदा करता हूं और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं, अल्लाह जन्नत नसीब करे।'' 

बताया जाता है कि मीर 2008 और 2014 में राज्य के विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे लेकिन उन्हें असफलता हाथ लगी थी। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक अनंतनाग जिले में इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और बेहद संवेदनशील परिस्थियों में भी हथियारों से लैस आतंकी बीजेपी नेता के घर में घुस गए और उन्हें गोलियों से भूनकर फरार हो गए। 

बीजेपी नेता की हत्या के बाद सुरक्षा बल आतंकियों को दबोचने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पार्टी आतंकियों के आगे नहीं झुकेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019उमर अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज