लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Crisis:'क्या हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे?' सत्तारूढ़ दलों के विधायकों ने राज्यपाल से पूछा

By रुस्तम राणा | Updated: September 1, 2022 17:31 IST

अपने पत्र में सत्तारूढ़ दलों के विधायकों ने राज्यपाल रमेश बैस से यह पूछा है, कृपया स्थिति स्पष्ट कीजिए कि क्या हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे?

Open in App
ठळक मुद्दे विधायकों ने राज्यपाल से सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहासत्तारूढ़ दल ने राजभवन पर लगाया सत्ता को अस्थिर करने का आरोपमुख्यमंत्री को लेकर ECI की सिफारिश के बावजूद अब तक राज्यपाल ने स्थिति स्पष्ट नहीं की

रांची:झारखंड में राजनीतिक संकट की आशंका के बीच सत्तारूढ़ दलों के विधायकों ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। गुरुवार को सत्तारूढ़ विधायकों ने राज्यपाल रमेश बैस को पत्र लिखकर सीएम हेमंत्र सोरेन की सदस्यता पर स्थिति को स्पष्ट करने के लिए कहा है। पत्र में विधायकों ने राज्यपाल से पूछा है कि स्थिति स्पष्ट कीजिए, क्या हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे?

इससे पहले सत्तारूढ़ गठबंधन के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल रमेश बैस से भी मुलाकात की। दस सदस्यी इस प्रतिनिधिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के नेता शामिल थे। इस दौरान सत्तारूढ़ दलों की तरफ से आए इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने राजभवन पर सत्ता को अस्थिर बनाने का आरोप लगाया।

आपको बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन के खिलाफ लाभ के पद के मामले में राज्यपाल को अपनी सिफारिश भेजी थी। इसमें सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सलाह दी गई थी, लेकिन राज्यपाल ने अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया है। 

चुनाव आयोग ने 25 अगस्त को एक याचिका पर पीठ को अपनी राय भेजी थी, जिसमें सोरेन को एक विधायक के रूप में खुद को खनन पट्टा आवंटित करके चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता भाजपा ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9ए के उल्लंघन के लिए सोरेन को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।  

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडUPA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज