लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Results: बाबूलाल मरांडी ने कहा- अपेक्षा के अनुरूप नतीजे नहीं, सरकार में शामिल होने के संकेत दिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 11:07 IST

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जो कभी बीजेपी और आरएसएस के कद्दावर नेता माने जाते थे। उन्होंने अपनी नई पार्टी जेवीएम-पी का गठन किया।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 28 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।धनवर सीट से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं। पिछले चुनाव में हुई थी हार।

झारखंड विधानसभा की तस्वीर साफ होने लगी है। ताजा रुझानों के मुताबिक झारखंड में महागठबंधन बहुमत के आंकड़े को छू रहा है। इस बीच जेवीएम के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि नतीजे उनकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का जो जनादेश मिला है उसी के अनुरूप भूमिका निभाएँगें। उन्होंने कहा कि नतीजे सामने आने दीजिए। हम बैठेंगे और इस पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि धनवर सीट से बाबूलाल मरांडी आगे चल रहे हैं।

झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जो कभी बीजेपी और आरएसएस के कद्दावर नेता माने जाते थे। उन्होंने अपनी नई पार्टी जेवीएम-पी का गठन किया। मरांडी ने 2014 में गिरिडीह और धनवर सीटों से चुनाव लड़ा लेकिन दोनों सीटों पर उनकी शर्मनाक हार हुई। गिरिडीह सीट पर बीजेपी के निर्भय कुमार जीते और दूसरे नंबर पर जेएमएम रही। बाबूलाल मरांडी तीसरे नंबर पर आए। वहीं धनवर सीट पर भी मरांडी को सीपीआई(एमएल) के राज कुमार ने 11 हजार वोट के अंतर से हराया। हालांकि इस चुनाव में बाबूलाल मरांडी की पार्टी आठ सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

अब तक 81 सीटों के मिले रुझानों में भाजपा 28 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। झामुमो, कांग्रेस और राजद का गठबंधन 42 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है। जेवीएम 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

अन्य हाई प्रोफाइल सीटों की बात करें कि झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं। लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019बाबूलाल मरांडीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई