लाइव न्यूज़ :

झारखंड: घरों के कैंपस में लगाएं पेड़-पाएं आजीवन फ्री बिजली, CM हेमंत सोरेन ने किया बड़ा एलान

By आजाद खान | Updated: July 25, 2022 12:49 IST

वन महोत्सव पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने वन और प्रकृति के बारे में सोचते हुए यह एलान किया है। उन्होंने अपने एलान में आगे कहा, "शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के लिए यह आवश्यक है कि हम पेड़ लगायें।"

Open in App
ठळक मुद्देवन महोत्सव पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने किया बड़ा एलान किया है। उन्होंने अपने घरों में पेड़ लगाने वालों को प्रति पेड़ 5 यूनिट फ्री आजीवन बिजली देने की बात कही है। वन और प्रकृति को बचाए रखने के लिए सीएम ने यह एलान किया है।

Jharkhand Free Electricity: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अपने घरों के कैंपस में पेड़ लगवाने वाले को बिजली फ्री में देने की बात कही है। उन्होंने यह एलान रांची (Ranchi) के आईआईएम परिसर में आयोजित वन महोत्सव के दौरान की है। हेमंत सोरेन ने यही भी कहा है कि पेड़ लगवाने वालों में केवल फ्री बिजली उनको ही मिलेगी जो लोग सिर्फ फलदार और बड़े छायादार वाले वृक्ष ही लगाएंगे। सीएम ने यह भी एलान किया है कि जब तक वह पेड़ आपके घर में रहेगा तब तक आपको यह लाभ मिलता रहेगा। 

सीएम हेमंत सोरेन ने क्या किया एलान

वन महोत्सव पर बोलते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जो लोग शहरी क्षेत्रों में रहते है, अगर वे अपने घरों के कैंपस में पेड़ लगवाते है तो उन्हें हर लगाए हुए पेड़ के प्रति 5 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक आपके घर के कैंपस में वह पेड़ रहेगा जिसके बदले आपको फ्री बिजली मिल रही है, तब तक आपको यह लाभ मिलता रहेगा यानी आप इस लाभ को आजीवन उठा सकते है। इसके लिए शर्त यह है कि वह पेड़ सिर्फ एक फलदार और बड़ा छायादार वाला वृक्ष होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या कहा 

राज्य की राजधानी रांची के आईआईएम परिसर में आयोजित वन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा, "आज वन महोत्सव के अवसर पर मैंने घोषणा की है कि झारखण्ड के शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोग अगर अपने घर के कैंपस में पेड़ लगाते हैं और उसका संरक्षण करते हैं तो उन्हें प्रत्येक पेड़ पर 5 यूनिट बिजली फ्री दी जायेगी। शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के लिए यह आवश्यक है कि हम पेड़ लगायें।"

'विकास से विनाश को दे रहे हें आमंत्रण'- सीएम हेमंत सोरेन 

सीएम हेमंत सोरेन ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर हम विकास तो कर रहे है, लेकिन इससे हम विनाश को भी दावत दे रहे है। इस दौरान उन्होंने वन और प्रकृति के बारे में और भी बयान दिए है। 

सरकार के कामों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा है कि चाकुलिया, गिरीडीह, साहेबगंज और दुमका में जैवविविधता पार्क को बनाने का काम चल रहा है। यही नहीं राज्य का पहला फॉसिल पार्क साहिबगंज में हाल मे ही चालू हुआ है। 

वनों के बारे में ज्याजा सोचते हुए झारखंड सरकार ने इससे पहले यह आदेश दिया है कि पेड़ों के कटने से बचाने के लिए वन क्षेत्रों के 5 किलोमीटर के दायरे में अब कोई भी आरा मशीन नहीं लगाई जाइगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यही नहीं जो आरा मशीन पहले से लगे हुए है, उसे भी हटाने का निर्देश दे दिया गया है।  

टॅग्स :झारखंडहेमंत सोरेनRanchiIIIMNature Food
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज