लाइव न्यूज़ :

झारखंडः यूपीए विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचे हेमंत सोरेन ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, विपक्ष को घेरा

By अनिल शर्मा | Updated: September 5, 2022 12:51 IST

82 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन के 49 विधायक हैं जिनमें झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक शामिल हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर अपने वाहन में बेहिसाब धन के साथ गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस के तीन विधायकों को अयोग्यता का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ भेजे गए सभी विधायक रविवार को झारखंड लौट आए।रांची सर्किट हाउस के सभी 50 कमरे विधायकों के लिए बुक किए गए थे। सदन में हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधानसभा में सोमवार को विश्वास प्रस्ताव पेश किया और दावा किया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायकों की खरीद फरोख्त के प्रयास के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। सोरेन ने विधानसभा में कहा, ‘‘विपक्ष ने लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया है....भाजपा विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल रही है....हम सदन में अपना संख्या बल दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यूपीए विधायकों के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे। 82 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ गठबंधन के 49 विधायक हैं जिनमें झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक शामिल हैं। भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच यूपीए के 30 से अधिक विधायकों को छत्तीसगढ़ के एक रिजॉर्ट में ठहराया गया था। हालांकि रविवार को सभी विधायक झारखंड लौट आए। वहीं सोरेन के विधायकों के विधानसभा पहुंचने के बाद भाजपा विधायकों ने हाथ में तख्ती लिए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

यूपीए के सभी विधायकों को रविवार रांची एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस लाया गया। सर्किट हाउस के सभी 50 कमरे विधायकों के लिए बुक किए गए थे।  वहीं रातभर मुख्य गेट बंद रहा और बाहर काफी भारी संख्या में सुरक्षाबल मौजूद रहे। बाहरी लोगों का सर्किट हाउस में आना-जाना बंद कर दिया गया था। विधायकों के सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे। 

तीन विधायक नहीं होंगे शामिल

आवेदन में कांग्रेस के तीन विधायकों का नाम नहीं है। कैश कांड में फंसे कांग्रेस के ये विधायक एक दिन के विशेष सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। विधायक डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को हाईकोर्ट के आदेश के कारण कोलकाता छोड़ने की इजाजत नहीं है। पार्टी की ओर से इन विधायकों को सत्र में शामिल होने का कोई आवेदन नहं दिया गया है। 

विपक्ष के षडयंत्रकारी सभी जाल कुतर दिए जाएंगेः हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष हमारे लिए लगातार जाल विछा रहा है। लेकिन हर बार उनके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के षडयंत्रकारी सभी जाल कुतर दिए जाएंगे। हमारे लिए विछाए गए जाल में विपक्षी खुद फंस जाएंगे। विशेष सत्र के सवाल पर कहा कि विपक्ष के सपने चकनाचूर हो जाएंगे विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। यह जनता की ओर से चुनी गई सरकार है।

एनसीपी के कमलेश सिंह नाराज

एनसीपी के कमलेश सिंह हेमंत सोरेन से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि हम बंधुआ मजदूर नहीं हैं। मान-सम्मान की बात  है। एनसीपी राष्ट्रीय पार्टी है। ये लोग हमेशा झामुमो-कांग्रेस-राजद की बात करते हैं। जिस जगह प्रतिष्ठा नहीं मिले वहां कितने दिनों तक रह सकते हैं।

 

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडUPA
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज