लाइव न्यूज़ :

झारखंड में पांच विधायकों ने किया तीसरे मोर्चे का गठन, सदन में संयुक्त रूप से रखेंगे अपनी बात

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2022 18:55 IST

झारखंड में आजसू पार्टी, एनसीपी और निर्दलीय विधायकों ने मिलकर तीसरे मोर्च के गठन का ऐलान किया है. आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो इस मोर्चे का नेतृत्व करेंगे.

Open in App

रांची: झारखंड में आजसू के नेतृत्व में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ही शुक्रवार को तीसरे मोर्चे का गठन किया गया है. इसका नाम झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा रखा गया है. आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो को विधायक दल का नेता चुना गया है. तीसरे मोर्चे में आजसू पार्टी, एनसीपी और निर्दलीय विधायक शामिल हैं. जिसमें विधायक सरयू राय, विधायक कमलेश सिंह, विधायक अमित यादव व विधायक लंबोदर महतो शामिल हैं. 

झारखंड विधानसभा में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की गई. निर्दलीय व कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने एक मंच पर आकर तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की. सुदेश महतो के नेतृत्व में जी-5, अमित कुमार यादव सचेतक होंगे. 

तीसरे मोर्चे में शामिल विधायक सोमवार को स्पीकर से मिलकर विधानसभा में एक साथ बैठने की व्यवस्था करने की मांग करेंगे. इस संबंध में सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा विधानसभा में एक साथ राज्य के हित में सवाल उठाएगा. अभी चुनाव एक साथ लड़ने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. वहीं विधायक सरयू राय ने कहा कि सुदेश महतो अधिकृत तौर पर मोर्चा का नेतृत्व करेंगे.

टॅग्स :झारखंडसुदेश महतो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज