लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Election 2024: सीएम हेमंत सोरेन को झटका, नामांकन प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल, सिदो-कान्हू के वंशज ने मुख्यमंत्री पर किया हमला!

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2024 11:27 IST

Jharkhand Election 2024: साहिबगंज जिले के बरहैत (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन मालटो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand Election 2024: आदिवासी समाज की संस्कृति खतरे में है।Jharkhand Election 2024: समाज का हर वर्ग आज भाजपा से जुड़ रहा है।Jharkhand Election 2024: प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा परिवार के सदस्य बन गए।

Jharkhand Election 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहैत विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के प्रस्तावकों में से एक मंडल मुर्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। वर्ष 1855 में संथाल विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिदो-कान्हू के वंशज मुर्मू रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में देवघर में पार्टी में शामिल हुए। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘सिदो-कान्हू के वंशज एवं हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा परिवार के सदस्य बन गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड की मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण आदिवासी समाज की संस्कृति खतरे में है, इसलिए समाज का हर वर्ग आज भाजपा से जुड़ रहा है।’’ भाजपा ने बरहैत में सोरेन के खिलाफ गमलियल हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है।

साहिबगंज जिले के बरहैत (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक सोरेन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन मालटो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024हेमंत सोरेनBJPझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें