लाइव न्यूज़ :

Hemant Soren resigns: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2024 20:49 IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन राज्या के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन ने इस्तीफा झारखंड में एक कथित भूमि सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की पूछताछ के बाद दिया।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैचंपई सोरेन राज्या के अगले मुख्यमंत्री होंगेचंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है

Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंपई सोरेन राज्या के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हेमंत सोरेन ने इस्तीफा झारखंड में एक कथित भूमि सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी की पूछताछ के बाद दिया।  ईडी के अधिकारी हेमंत सोरेन से रांची स्थित आवास पर पूछताछ कर रहे थे। लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दे दिया। 

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी और उन्हें इस सप्ताह पूछताछ के लिए नया समन जारी किया था। यह जांच झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व में अवैध परिवर्तन से जुड़े एक बड़े गिरोह से संबंधित है। ईडी ने इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल हैं। वह राज्य के समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। 

इस बीच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को बुधवार को झारखंड सरकार के गृह विभाग के अवर मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। राज्य के गृह सचिव को ऐसे समय पद से हटाया गया है जब प्रवर्तन निदेशालय धनशोधन के एक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रहा है। बयान के अनुसार मुख्य सचिव एल खिगंते गृह, जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। कुमार को अभी कोई नयी जिम्मेदारी नहीं दी गयी है।  हेमंत सोरेन के ईडी के शिकंजे में फंसने के बीच सोरेन परिवार में कलह की खबरें भी आ रही हैं। राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने और बुधवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के बीच, सत्तारूढ़ सोरेन परिवार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को लेकर अनबन उभर आयी है। सीता ने खुले तौर पर कहा कि वह कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी। यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जाता है तो उनकी पत्नी कल्पना मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद होंगी। हालांकि अब तय हो गया है कि चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है।

टॅग्स :हेमंत सोरेनझारखंडJharkhand Assemblyझारखंड मुक्ति मोर्चाप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज