लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: चंपई सोरेन ने CM पद से दिया इस्तीफा, हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

By अंजली चौहान | Updated: July 3, 2024 20:49 IST

Jharkhand CM Champai Soren Resign: चंपई सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा थमा दिया है।

Open in App

Jharkhand CM Champai Soren Resign: झारखंड राजनीति में बुधवार शाम बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद पूर्व सीएम रहे हेमंत सोरेन ने एक फिर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए तैयार हैं।

हेमंत सोरेन को विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) ब्लॉक पार्टियों के नेता के रूप में चुना गया है और वे राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

चंपई सोरेन ने इस्तीफे के बाद  मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारे गठबंधन ने यह निर्णय लिया और हमने हेमंत सोरेन को अपना नेता चुना। अब, मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।"

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख हेमंत सोरेन कहते हैं, "मुख्यमंत्री ने सब कुछ कहा है और बाकी बातें हम आपको बाद में विस्तार से बताएंगे।"

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिन्हें 28 जून को जमानत मिली, कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जेल में बंद किए जाने के करीब पांच महीने बाद उन्हें जमानत मिली थी। 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी के आरोप का समर्थन करने वाला कोई सबूत नहीं लगता है।

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में आदिवासी बहुल राज्य में इंडिया फ्रंट ने पांच सीटें जीतीं और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 14 में से नौ सीटें जीतीं। झारखंड में झामुमो ने तीन सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। खास बात यह है कि इंडिया ब्लॉक ने खूंटी से अर्जुन मुंडा जैसे बड़े भाजपा नेताओं को भी हराया।

टॅग्स :चंपई सोरेनहेमंत सोरेनझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह