लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Budget 2020: हेमंत सोरेन सरकार ने किया अपना पहला बजट पेश, किसानों का कर्ज हुआ माफ! 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 3, 2020 14:57 IST

Jharkhand Annual Budget 2020 Updates: झारखंड विधानसभा ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1214 करोड़, 94 लाख रुपये की तृतीय अनुपूरक बजट मांगों को ध्वनिमत से पारित कर दिया था।  

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार (03 मार्च) को वित्तीय वर्ष 2020-2021 का बजट पेश किया। झारखंड की सरकार ने 86370 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। हेमंत सरकार का यह पहला बजट था।

रांचीः झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने मंगलवार (03 मार्च) को वित्तीय वर्ष 2020-2021 का बजट पेश किया। इस दौरान कई घोषणाएं की गई हैं। हेमंत सोरेन सरकार ने राज्यवासियों को 100 फ्री बिजली देने का वादा किया है। साथ ही साथ किसानों का 50 हजार रुपये तक कर्ज माफ करने की घोषणा की है। हालांकि राज्य बजट पेश होने के दौरान विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्यों ने जमकर विरोध किया। हेमंत सोरेन सरकार का यह पहला बजट है।

झारखंड की सरकार ने 86370 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में जहां 57 लाख परिवारों को फ्री धोती, साड़ी और लुंगी देने का वादा किया गया और 100 मोहल्ला क्लिनिक खोले जाने का भी प्रावधान रखा गया।

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट पेश करते हुए कहा कि जो परिवार 300 यूनिट से कम बिजली इस्तेमाल करेंगे उन्हें 100 यूनिट की बिजली फ्री दी जाएगी। वहीं, सरकार ने 11000 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा है।

बीते दिन झारखंड विधानसभा ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1214 करोड़, 94 लाख रुपये की तृतीय अनुपूरक बजट मांगों को ध्वनिमत से पारित कर दिया था।  

सोमवार को पारित तृतीय अनुपूरक बजट में जहां आपदा प्रबंधन विभाग के लिए 141 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास विभाग के लिए 360 करोड़ रुपये और पथ निर्माण विभाग के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई। वहीं भवन निर्माण विभाग के लिए 30 करोड़ रुपये, कृषि विभाग के लिए 85 करोड़ रुपये और राजस्व निबंधन विभाग के लिए 27 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई।

टॅग्स :बजट २०२०-२१हेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो