लाइव न्यूज़ :

झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों के बिछाए IED बम में ब्लास्ट, 10 साल के मासूम की मौत

By अंजली चौहान | Updated: May 19, 2023 13:05 IST

झारखंड के चाईबासा इलाके में बम विस्फोट के कारण एक मासूम बच्चे की जान चली गई।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में नक्सलियों के बिछाए बम से मासूम की मौत बम विस्फोट में 10 साल के बच्चे के मरने से गांव में फैला मातम मामले की जांच कर रही पुलिस

चाईबासा:  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बम विस्फोट होने के कारण एक मासूम की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि माओवादी द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। 

कैसे हुआ हादसा?

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए कहा कि रेंगराहातु के बंगलासाई टोला का रहने वाला लड़का केंदू के पत्ते तोड़ने के लिए रोलाब्रुपी जेंगागड़ा जंगल में गया था।

इसी दौरान माओवादियों द्वारा बम लगाया गया था। नक्सलियों ने ये विस्फोटक सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया था लेकिन पत्ता तोड़ने गए बच्चे का पैर उस पर पड़ गया और तेज धमाका हुआ।

धमाका होने ते बाद बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और सीआरपीएफ सहित सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बरामद किया और चाईबासा के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, मासूम की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है। 

सुरक्षाबलों को बनाया था निशाना

झारखंड पुलिस के अनुसार, नक्सलिओं द्वारा बम लगाने की योजना सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों के लिए की गई थी। इसके जरिए उनका इरादा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का था।

झारखंड में अक्सर पुलिस को नक्सलियों द्वारा नुकसान पहुंचाने का काम किया जाता है। हालांकि, पुलिस लगातार प्रयास कर रही कि राज्य में नक्सलियों द्वारा दी जा रही घटनाओं पर रोक लगे।  

टॅग्स :झारखंडबम विस्फोटचाईबासा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज