लाइव न्यूज़ :

हर-हर मोदी, घर-घर मोदी की तर्ज पर झारखंड में BJP चलाएगी चुनावी अभियान, 65 पार का रखा है लक्ष्य

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2019 17:00 IST

Jharkhand assembly polls: मुख्यमंत्री रघुवर दास आम लोगों से लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी समर्थन मांगेंगे. इसके साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर रघुवर अभियान चलायेंगे और लोगों को रघुवर सरकार के कार्यकाल में किये गये कार्यों व उपलब्धियों से लोगों को अवगत करायेंगे. 

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र में सत्ता में आने के लिए भाजपा ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नार दिया था, ठीक उसी तर्ज पर अब झारखंड में भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में घर-घर रघुवर अभियान चलाने जा रही हैं. जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रघुवर दास के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है.

केन्द्र में सत्ता में आने के लिए भाजपा ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी का नार दिया था, ठीक उसी तर्ज पर अब झारखंड में भाजपा आने वाले विधानसभा चुनाव में घर-घर रघुवर अभियान चलाने जा रही हैं. भाजपा ने यह तय किया है कि झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में चुनावी अभियान चलायेगी. जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रघुवर दास के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है.

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास इसमें आम लोगों से लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी समर्थन मांगेंगे. इसके साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर रघुवर अभियान चलायेंगे और लोगों को रघुवर सरकार के कार्यकाल में किये गये कार्यों व उपलब्धियों से लोगों को अवगत करायेंगे. 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बताया कि 09 सितंबर से घर-घर रघुवर अभियान की शुरुआत होगी. पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों के साथ लोगों तक पहुंचेंगे. इस दौरान योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देंगे. इसके साथ हीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आवास योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना व अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतायेंगे. 

गिलुवा ने बताया कि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जायेगी. लोकसभा में लोगों ने 14 में 12 सीटें भाजपा को दी. जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा 65 पार का लक्ष्य हासिल करेगी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री संथाल परगना या कोल्हान से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे.

टॅग्स :झारखंड लोकसभा चुनाव 2019झारखंड विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतRaghubar Das Resigned: ओडिशा राज्यपाल पद से इस्तीफा?, क्या झारखंड राजनीति में एंट्री करेंगे रघुवर दास, बाबूलाल मरांडी का क्या होगा...

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र