लाइव न्यूज़ :

झारखंड विधानसभा चुनाव: बीजेपी आज जारी करेगी अपना घोषणापत्र

By भाषा | Updated: November 27, 2019 04:24 IST

BJP manifesto: 30 नवंबर से होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अपना घोषणापत्र बुधवार को जारी करेगी

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड चुनावों के लिए बीजेपी बुधवार को जारी करेगी अपना घोषणापत्रझारखंड चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में होने हैं

रांची:  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र बुधवार को जारी किया जायेगा। भाजपा प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पार्टी नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पार्टी का संकल्प पत्र बुधवार को सुबह दस बजे यहां जारी करेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके अलावा कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें।

वह पूर्वाह्न 11 बजे नगरउंटारी में, अपराह्र एक बजे सिद्धनाथ नगर में और अपराह्र दो बजे मेराल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सांसद मनोज तिवारी दोपहर 12 बजे बरवाडीह में, अपराह्र एक बजे कांडी में और अपराह्र तीन बजे तरहसी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 

झारखंड की 81 सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में विधानसभा चुनाव होना है और रघुबर दास की अगुवाई में बीजेपी की नजरें सत्ता में लगातार दूसरी वापसी करने पर है। झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र