लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में सीएम योगी का चुनाव अभियान मंगलवार से, 'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे को देंगे नई धार

By राजेंद्र कुमार | Updated: November 4, 2024 21:05 IST

Jharkhand Assembly Elections 2024: सीएम योगी के नजदीकी नेताओं के अनुसार, झारखंड में भी सीएम योगी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावों के में कहे गए नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’को फिर से दोहराएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड की तीन विधानसभाओं में हिंदुत्व के एजेंडे को उठाएंगेसीएम योगी की पहली जनसभा कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी के लिए होगी

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभाओं की शुरुआत हो चुकी है। अब मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड की तीन विधानसभाओं में हिंदुत्व के एजेंडे को उठाएंगे। सीएम योगी की पहली जनसभा कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी के लिए होगी। वे यहां तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तीसरी जनसभा में सीएम योगी चार प्रत्याशियों के लिए एक साथ वोट मांगेंगे।

बंटेंगे तो कटेंगे को नई धार देंगे सीएम योगी सीएम योगी के नजदीकी नेताओं के अनुसार, झारखंड में भी सीएम योगी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावों के में कहे गए नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’को फिर से दोहराएंगे। भाजपा इसी नारे पर हिंदू समाज को एकजुट करने में जुटी है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने भी मथुरा की अपनी एक अखिल भारतीय बैठक के बाद योगी के इस नारे को अपना समर्थन दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस लाइन पर गत पांच अक्टूबर को महाऱाष्ट्र में कहा था कि बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगे और बाद में दिवाली के एक कार्यक्रम में कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। यानी सीएम योगी का बंटेंगे तो कटेंगे का नारा भाजपा और संघ का नारा बन चुका है। ऐसे में अब सीएम योगी झारखंड के विधानसभा चुनाव में इस नारे को बुलंद आवाज में लगाकर आदिवासी समाज को भाजपा के पक्ष में एकजुट करने का प्रयास करेंगे।

सीएम योगी की पहली जनसभा कोडरमा में होगी

झारखंड में मुख्यमंत्री योगी की पहली जनसभा मंगलवार को कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में होगी। यहां से भाजपा उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव के पक्ष में सीएम योगी चंद्रावती स्कूल ग्राउंड, डोमचांच में वोट मांगेंगे, जबकि उनकी दूसरी जनसभा बरकागांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार के लिए होगी। भाजपा ने यहां से रोशन लाल चौधरी को टिकट दिया है। 

सीएम योगी की तीसरी जनसभा आम बागान ग्राउंड जमशेदपुर में होगी। यहां मुख्यमंत्री योगी जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू, जमशेदपुर पश्चिमी से प्रत्याशी सरयू राय,  पोटका से उम्मीदवार मीरा मुंडा और जुगसलाई से उम्मीदवार रामचंद्र सहिस के पक्ष में वोट मांगकर कमल पर बटन दबाने की अपील करेंगे। इसके साथ ही अपनी हर जनसभा में सीएम योगी झारखंड के मुख्यमंत्री को भी निशाने पर लेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र करेंगे।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024योगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतन्यायमूर्ति स्वर्ण कांता से न्याय मिलने की मेरी उम्मीद टूटी?, केजरीवाल ने पत्र लिख कर कहा- महात्मा गांधी सत्याग्रह के मार्ग का अनुसरण करूंगा, वीडियो

भारतराज्यसभा सभापति ने आप के 7 सांसद को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, उच्च सदन में बीजेपी के पास 113 एमपी?, केजरीवाल को बड़ा झटका

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन