लाइव न्यूज़ :

झारखंड चुनाव: तीसरे चरण में 17 सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13.05 प्रतिशत मतदान, 309 उम्मीदवार मैदान में

By भाषा | Updated: December 12, 2019 10:55 IST

Jharkhand Assembly election 2019: झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए मतदान जारी हैं, सुबह 9 बजे तक हुआ 13.05 फीसदी मतदान

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में तीसरे चरण में 17 सीटों के लिए मतदान जारी हैइन 17 सीटों पर 56 लाख मतदाता करेंगे 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

रांची: झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में अधिकतर गैर आदिवासी शहरी इलाकों की 17 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से गुरुवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ और सुबह नौ बजे तक 13.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में 56 लाख से अधिक मतदाता 309 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि सभी 17 सीटों पर सुबह नौ बजे तक तेजी से 13.05 प्रतिशत मतदान हुआ है और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि नौ बजे तक कोडरमा में 10.20, बरकट्ठा में 15.90, बरही में 13.08, बड़कागांव में 13.70, रामगढ़ में 17.03, मांडू में 14.20, हजारीबाग में 10.27, सिमरिया में 13.77, धनवार में 7.57, गोमिया में 13.02, बेरमो में 12.75, ईचागढ़ में 14.11, सिल्ली में 16.35, खिजरी में 16.25, रांची में 10.64, हटिया में 11.40 और कांके में 13.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

17 सीटों पर वोटिंग जारी, 309 उम्मीदवार हैं मैदान में

सबसे पहले मतदान करने वालों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और रांची की झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी महुआ माझी शामिल थीं। धनवार में झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सुबह ही वोट डाल दिया। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां की हैं तथा मतदान के लिए लगभग चालीस हजार चुनाव कर्मी तैनात किये गये हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि इन 17 सीटों के लिए कुल 7016 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में कुल 56,18,267 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इन मतदाताओं में 2937976 पुरुष, 2680205 महिला, 86 तृतीय लिंग के और 144153 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं। इसके अलावा 80 साल से अधिक आयु के 53, 516 और 63754 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 40 हजार मतदानकर्मी चुनावी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। 96 दूरस्थ और नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मियों को हेलीकाप्टर से पहुंचाया गया है। सुरक्षा कारणों से दस मतदान केन्द्रों का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है।

277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार हैं मैदान में

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि तीसरे चरण में 309 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट के लिए चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा कोडरमा में 17, बरकट्ठा में 20, बरही में 14 , बड़कागांव में 23, रामगढ़ में 25, मांडू में 22, हजारीबाग में 15, सिमरिया में 18, धनवार में 14, गोमियां में 15, बेरमो मे 20, सिल्ली में 15, खिजरी में 14 और हटिया में 22 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

चुनावों के लिए सुरक्षा बलों के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने बताया कि तीसरे चरण के लिए भी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल समेत तमाम अर्धसैनिक बलों तथा स्थानीय सुरक्षा बलों की भारी संख्या में तैनाती की गयी है। इस चरण में भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के प्रबंध किये गये हैं और प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार सभी स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। अधिकतर सीटों पर शाम पांच बजे तक तथा नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक मतदान संपन्न होगा।

तीसरे चरण में इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर

तीसरे चरण में रांची से शहरी विकास मंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, कोडरमा से मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव और धनवार सीट से झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

बेरमो सीट पर कांग्रस के राजेन्द्र प्रसाद सिंह का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान विधायक योगेश्वर महतो से हो रहा है। विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को मतदान की वास्तविक स्थिति बताने के लिए बूथ एप जारी किया गया है।

इस चरण के चुनाव में जिन 17 सीटों पर मतदान हो रहा हैं उनमें दो सीटें अनुसूचित जाति तथा एक आदिवासी समुदाय के लिए सुरक्षित है तथा शेष 14 सीटें अनारक्षित हैं। इस दौर के चुनाव में जहां झारखंड विकास मोर्चा सभी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है वहीं भाजपा सिर्फ 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। विनय कुमार ने बताया कि अब शेष सीटों के लिए चौथे चरण में 16 दिसंबर को और पांचवें चरण में 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को एक साथ होगी। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला