लाइव न्यूज़ :

Jharkhand Assembly 2025: नेता विपक्ष बने बाबूलाल मरांडी, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने किया नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2025 14:23 IST

Jharkhand Assembly 2025: भाजपा के 21 जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू), लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास(लोजपा-आरवी) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के एक-एक सदस्य हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में एक पत्र में सूचित किया।मरांडी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया गया था। मरांडी पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

रांचीः झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बाबूलाल मरांडी को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा शासित राज्य में विपक्ष का कोई नेता नहीं था जहां नवंबर 2024 में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था। धनवार से विधायक बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में एक पत्र में सूचित किया।

 

महतो ने कहा कि उनसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया गया था। महतो ने विधानसभा में कहा, ‘‘मैं बिना किसी देरी के भाजपा को मुख्य विपक्षी दल और बाबूलाल मरांडी को सदन में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देता हूं।’’ मरांडी पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष भी हैं।

बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक के दौरान मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने की घोषणा की थी।

बैठक के बाद यादव ने कहा कि वरिष्ठ विधायक नवीन जायसवाल, नीरा यादव, राज सिन्हा और प्रकाश राम ने बैठक के दौरान विधायक दल के नेता के रूप में मरांडी के नाम का प्रस्ताव रखा और इसे सभी ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 विधायक हैं। इसमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा (माले) लिबरेशन) के दो हैं।

इसके अलावा भाजपा के 21 जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू), लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास(लोजपा-आरवी) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के एक-एक सदस्य हैं।

टॅग्स :बाबूलाल मरांडीJharkhand AssemblyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला