लाइव न्यूज़ :

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा जन सुराज का दामन थामने पर जदयू ने कसा तंज, कहा- दोनों विषैले सांप एक हो रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2025 16:07 IST

जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के एक होने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों विषैले सांप एक हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि दोनों छूटा हुआ कारतूस हैंउन्होंने कहा, ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैंउन्होंने आरसीपी सिंह को ‘राजनीति का विषैला कीटाणु’ बताया

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं आसा पार्टी के मुखिया आरसीपी सिंह के द्वारा प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिए जाने पर जदयू ने तीखा पलटवार किया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने जन सुराज पार्टी के सुप्रीमो प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह के एक होने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों विषैले सांप एक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों छूटा हुआ कारतूस हैं। ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी थाली में छेद करते हैं। 

उन्होंने आरसीपी सिंह को ‘राजनीति का विषैला कीटाणु’ बताते हुए प्रशांत किशोर पर तेलंगाना की कंपनियों से आर्थिक लेनदेन का आरोप दोहराया। इस मौके पर उन्होंने तेजस्वी और राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। नीरज कुमार ने चुनौती दी कि आरसीपी सिंह अगर नालंदा या किसी भी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें और मुखिया के उम्मीदवार से कम वोट न आए तो वे राजनीति छोड़ देंगे। नीरज कुमार ने दोनों नेताओं की विश्वसनीयता और राजनीतिक प्रासंगिकता पर सवाल उठाए। 

उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर भी हमला बोला। तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे, और बिहार में विकास की बात करते हैं। वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले अपनी पार्टी की रणनीति समझनी चाहिए, फिर बिहार में दखल देना चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि पूर्व नौकरशाह आरसीपी सिंह 2010 में राजनीति में आए और दो बार राज्यसभा सदस्य बने। नीतीश कुमार ने उन्हें अपना प्रधान सचिव भी बनाया था। लेकिन 2021 में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं के संबंधों में दरार आ गई। अब उनका प्रशांत किशोर के साथ आना बिहार की राजनीति में एक नई धुरी बना सकता है। 

वहीं, प्रशांत किशोर जो कभी नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी रहे और जदयू के रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके हैं। अब अपनी पार्टी जन सुराज के जरिए बिहार में नई राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल