लाइव न्यूज़ :

मालदा जिले में जेडीपी कार्यकर्ताओं ने सड़क और रेल मार्ग किया बाधित

By भाषा | Updated: December 6, 2020 18:27 IST

Open in App

कोलकाता, छह दिसंबर झारखंड दिसोम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मालदा जिले में रेलवे की पटरियों और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ और वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें पैदा हुई।

सूत्रों ने बताया कि जेडीपी कार्यकर्ता गजोले में अडिना स्टेशन की पटरियों और चितकामहल में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर सुबह से बैठना शुरू हो गए। उनके हाथों में आदिवासी संस्कृति और विरासत को पहचान देने की मांग वाले पोस्टर थे।

सूत्रों ने बताया कि अडिना में रेल की पटरियों पर प्रदर्शनकारी अब भी बैठे हैं।

झारखंड दिसोम पार्टी के प्रदर्शन की वजह से गोरखा जनमुक्ति मोर्चा सुप्रीमो बिमल गुरुंग को अजानगढ़ में दार्जिलिंग मेल से उतरकर सड़क मार्ग से ही सिलीगुड़ी के लिए रवाना होना पड़ा।मोर्चा सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वहीं पीएससी की ओर से आयोजित क्लर्कशिप परीक्षा में भी कई उम्मीदवार रेल मार्ग और सड़क मार्ग बाधित होने से परीक्षा देने नहीं पहुंच सके। राज्य गृह विभाग ने पीएससी से अपील की है कि वे इन उम्मीदवारों को दूसरा मौका दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला