लाइव न्यूज़ :

जयललिता की मौत पर अपोलो का बड़ा खुलासा, 'अस्पताल आने से पहले ही रुक चुकी थी सांसें' 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 08:57 IST

अपोलो अस्पताल की वाइस प्रेसिडेंट डॉ प्रीता रेड्डी ने नई दिल्ली में एक प्राइवेट टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बताया।

Open in App

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत को लेकर अपोलो अस्पताल के बड़े अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा। 

उन्होंने ने बताया कि तमिलनाडु की जयललिता को पिछले साल 22 सितंबर को जब अस्पताल लाया गया था तो उनकी 'सांस नहीं चल रही थी', उपचार के दौरान उनके साथ वही लोग थे, जिनके नामों की उन्होंने मंजूरी दी थी। AIADMK सुप्रीमो 75 दिन अस्पताल में रहीं। इसके बाद पांच दिसंबर को उनका निधन हो गया।

अपोलो अस्पताल की वाइस प्रेसिडेंट डॉ प्रीता रेड्डी ने नई दिल्ली में एक प्राइवेट टीवी चैनल से बातचीत के दौरान बताया, ''जब जयललिता को अस्पताल लाया गया था, तो उनकी सांसें नहीं चल रही थीं।  इसके बाद उनका उचित इलाज किया गया और उनकी स्थिति बेहतर हुई। ''

रेड्डी ने कहा की आखिरकार दुर्भाग्यवश वही हुआ, जो कोई नहीं चाहता था।  वह कुछ ऐसा था, जिस पर किसी का वश नहीं था। उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर कुछ लोगों की ओर से सवाल खड़े किए जाने से जुड़े एक अन्य सवाल के जवाब में  बताया कि अस्पताल ने नई दिल्ली और विदेश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों से उनका उपचार करवाया। 

बातचीत के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या फिंगरप्रिंट लेने के समय जयललिता को यह बताया गया था कि उनकी उंगली के निशान लिए जा रहे हैं, तो इसपर रेड्डी ने कहा, ''मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकती, क्योंकि मैं तब उनके बेड के पास नहीं थी। '' यह आरोप लगाया जाता है कि तब उपचुनावों में AIADMK के उम्मीदवार तय किए जाने वाले दस्तावेजों पर जयललिता की उंगलियों के निशान लिए गए।

टॅग्स :जयललिताइंडियाएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज